Salman Khan Wedding: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18 का आज रात आगाज होने वाला है। शो को लेकर बेहद हाइप बना हुआ है और मेकर्स हर थोड़ी देर में शो का प्रोमो शेयर कर फैंस के दिलों को बेकाबू कर रहे हैं। लगातार आज रात आने वाले एपिसोड की झलकियां देखने को मिल रही हैं जो काफी मजेदार हैं। कौन-कौन से सेलेब्स शो में आएंगे ये जानकर तो दर्शक खुश हो ही रहे हैं। साथ ही सलमान खान (Salman Khan) को वापस शो होस्ट करते देख भी लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
सलमान खान की शादी पर फिर उठा सवाल
अब एक नया प्रोमो वीडियो कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के फैंस के मन में लड्डू फूट रहे हैं। दरअसल, अब एक बार फिर सलमान खान की शादी के चर्चे हो रहे हैं। आपको बता दें, सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनकी शादी कब होगी ये सवाल आज तक उनसे पूछा जा रहा है। हालांकि, एक्टर तो शादी करने से अब साफ इंकार कर चुके हैं। लेकिन अब लगता है उनका मन बदल सकता है।
किसने किया सलमान के लिए लड़की ढूंढ़ने का वादा?
दरअसल, कई बार ऐसा हुआ है कि सलमान खान शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टनर उन्हें छोड़कर चली गई और एक्टर का ब्रेकअप हो गया। ऐसे में बार-बार प्यार में धोखा मिलने के बाद सलमान ने शादी से तौबा कर ली लेकिन अब एक शख्स ने सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने का जिम्मा उठा लिया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य हैं। आपको बता दें, अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में सलमान खान के लिए लड़की देखने की बात कह दी।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में दिखी Hania Aamir चार्ज करती हैं कितनी फीस? पाक एक्ट्रेस की कमाई रिवील
क्या लड़की के नाम से डर गए भाईजान?
इतना ही नहीं अनिरुद्धाचार्य ने ये तक कह दिया कि ‘हम जो देखेंगे वो भागेगी नहीं।’ हालांकि, सलमान ने भी मजाकिया अंदाज में कह दिया, ‘हमको भगोड़ी चाहिए।’ यानी एक्टर शादी में खास इंटरस्टेड नजर नहीं आ रहे हैं। अब इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अनिरुद्धाचार्य जी के वादे से क्यों डर गए सलमान खान?’ अब देखना होगा कि क्या अनिरुद्धाचार्य अपना नेशनल टीवी पर किया ये वादा पूरा कर पाते हैं या नहीं।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines