Shreyas Talpade: सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जाता है। इस वक्त इंटरनेट पर उड़ी रही एक अफवाह हर किसी का ध्यान खींच रही है। जी हां, सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े अब नहीं रहे। जैसे ही एक्टर के निधन की ये अफवाहें सामने आई, तो पूरा इंटरनेट हिल गया। हालांकि अब श्रेयस तलपड़े ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए गुस्सा जाहिर किया है।
एक्टर ने जारी किया पोस्ट
श्रेयस तलपड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अफवाहों पर गुस्सा जाहिर किया। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं जिंदा हूं, खुश हूं और ठीक हूं। एक पोस्ट देखा, जिसमें कहा गया कि मैं मर चुका हूं, लेकिन ऐसा नहीं है, मैं जिंदा हूं। Shreyas Talpade ने क्या-क्या लिखा है, वह आप उनके पोस्ट में देख सकते हैं।
यूजर्स ने किया सपोर्ट
एक्टर के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि हम हमेशा आपके साथ हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आप चिंता मत करो। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये सब क्या चल रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि आप अपने घर में खुश रहें। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
श्रेयस को आया था हार्ट अटैक
गौरतलब है कि बीते साल श्रेयस को हार्ट अटैक आया था। ऐसे में जैसे ही फैंस ने ये खबर सुनी तो सब हैरान रह गए। हालांकि अब एक्टर ने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि श्रेयस से पहले पूनम पांड़े की मौत की भी झूठी खबर फैल चुकी है। हालांकि पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद ही फैलाई थी।
पहले भी फैल चुकी हैं झूठी खबरें
इतना ही नहीं बल्कि कुछ टाइम पहले ‘पंचायत 2‘ (Panchayat 2) फेम एक्ट्रेस आंचल तिवारी (Aanchal Tiwari) की मौत की झूठी खबर ने भी सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं जिंदा हूं। साथ ही उन्होंने ऐसा करने वालों को फटकार भी लगाई थी।
यह भी पढ़ें- Kalkata Rape Case पर खामोश क्यों हैं Kangana Ranaut? किसने उठाया ये सवाल और क्या कहा?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines