Shreyas Talpade: मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ा था। एक्टर की हेल्थ को लेकर फैंस भी बहुत परेशान हो गए थे, लेकिन श्रेयस ने जल्दी-ही रिकवर कर लिया था, जिससे फैंस और उनकी फैमिली की सांस में सांस आई थी। अब अभिनेता ने इसके बारे में बात की और बताया कि उन्हें किस वजह से दिल का दौरा पड़ा था।
श्रेयस ने क्या कहा?
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। एक्टर ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान लोगों ने इससे बचने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाई, लेकिन इसके बाद से युवा लोगों के बीच इस तरह की चीजें देखने को मिल रही है, जो लोग फिट हैं उनकी भी अचानक डेथ हो रही है।
मैं बिल्कुल ठीक था, फिर अचानक कैसे?
एक्टर ने कहा कि मैं हर रोज शराब का सेवन करने वाला नहीं हूं, मैं धूम्रपान भी नहीं करता, महीने में शायद एक बार या बहुत लीमिट में पीता हूं। मेरा कोलेस्ट्रॉल हल्का बढ़ा गया था और मुझे बताया गया कि ये नॉर्मल है और मैं इसके लिए दवाई ले रहा था और ये बहुत हद तक कम हो गया था। श्रेयस ने आगे कहा कि जब मैं बिल्कुल ठीक हूं तो फिर मुझे कैसे दिल का दौरा पड़ सकता है।
वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स
उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की वजह से हो सकता है। कोविड के बाद से ही मुझे थकान महसूस होने लगी और ये भी सच है कि हम सिद्धांत को नकार नहीं सकते। मुझे नहीं पता कि ये कोविड या वैक्सीन किसकी वजह से हुआ है, लेकिन मेरी आज की हालत का जिम्मेदार यही है। हम सच में ऐसा नहीं करते, हमें नहीं पता कि हमारी बॉडी के अंदर क्या है।
मेरे पास कोई सबूत या तथ्य नहीं…
श्रेयस ने कहा कि मैंने इस तरह की चीजों के बारे में सुना था। मुझे जानना है कि वैक्सीन ने हम लोगों के साथ क्या किया है। जब तक मेरे पास कोई सबूत या तथ्य नहीं है, तब तक कुछ भी कहना बेकार है। बता दें कि जब श्रेयस को दिल का दौरा पड़ा था, उस दिन उन्होंने शूटिंग की थी, जिसकी बाद उन्होंने अपनी वाइफ से कहा था कि उन्हें कुछ अच्छा फील नहीं हो रहा और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें- अधूरी कहानी पर खर्च किए करोड़ों, क्या और भी दमदार हो सकती थी Heeramandi?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines