Actors Who Suffers Heart Attack: बॉलीवुड गलियारों से हाल ही में एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को महज 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हैरानी की बात तो ये है कि एक्टर के साथ जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त वो बस अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी कर घर ही वापिस लौटे थे।
यह भी पढ़ें: Shreyas Talpade को आया हार्ट अटैक, अभिनेता की हुई एंजियोप्लास्टी
ऐसे में जब ये खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर श्रेयस तलपड़े के अलावा भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जो काम के दौरान या काम खत्म करते हुए हार्ट अटैक का सामना कर चुके हैं। इनमे से कुछ तो जिंदगी की जंग जीत गए लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्हे बचाया नहीं जा सका। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
KK (Krishnakumar Kunnath)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके कोलकाता में अपने एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए कुछ असहज दिखाई दिए थे। जैसे ही उनकी परफॉरमेंस खत्म हुई तो अचानक उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सिंगर बच नहीं पाए और दिल का दौरा पड़ने की वजह से 53 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। ये खबर सुनकरफैंस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई थी क्योकि कुछ वक्त पहले ही वो अपने फैंस के लिए स्टेज पर गाने गुनगुना रहे थे।
Nitesh Pandey
नितेश पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में काम कर एक बार फिर इंडस्ट्री में छाए हुए थे। लेकिन इसी शो में चल रहे अच्छे- खासे ट्रैक के बीच अचानक एक्टर को कार्डिएक अरेस्ट आया और 51 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए।
Image Credit: Google
Reema Lagoo
रीमा लागू न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि सिनेमा जगत का भी जाना-माना नाम थीं। उन्हें फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में फैंस ने खूब पसंद किया था। ‘तू तू मैं मैं’ और ‘श्रीमान श्रीमती’ से उन्हें टीवी पर पहचान मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी पर भी दमदार रोल्स निभाने के लिए जानी जाती थीं। ऐसा ही एक किरदार वो स्टारप्लस के शो ‘नामकरण’ (Naamkarann) में भी निभा रही थीं। शो में उनके नेगेटिव किरदार को भी फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा था लेकिन इस शो की शूटिंग करने के कुछ ही घंटो बाद उन्हें देर रात सीने में दर्द महसूस हुआ और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
Image Credit: Google
Saif Ali Khan
सैफ अली खान जब 36 साल के थे तब वो साउथ अफ्रीका टूर से लौटे थे और उन्हे सीने में दर्द महसूस हो रहा था। ऐसे में जब वो स्टारडस्ट अवार्ड्स (Stardust Awards) के लिए जाने लगे तो तो उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। डॉक्टर्स का दावा था कि स्मोकिंग की आदत के कारण उन्हें हार्ट अटैक की शिकायत हुई हैं। ऐसे में एक्टर ने बाद भी इस लत से छुटकारा पा लिया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines