Shreyas Talpade gets heart attack: शाहरुख खान की फिल्म में काम कर चुके मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है।
बता दें कि श्रेयस तलपड़े महज 47 साल के हैं और उन्हें आज शाम हॉर्ट अटैक आया, जिसके बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें- Dunki की रिलीज से पहले भक्ति में डूबे Shahrukh, बेटी के साथ साईं बाबा मंदिर पहुंचे किंग खान
शूटिंग के बाद हुए बेहोश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि आज शाम को जैसे ही एक्टर ने मुंबई में अपनी शूटिंग खत्म की तो वो अचानक से बेहोश हो गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और एक्टर की अंधेरी पश्चिम में शहर के बेलेव्यू अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि श्रेयस ने अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरे दिन शूटिंग की है।
अस्पताल जाने से पहले ही गिर गए श्रेयस
इसके बाद जैसे ही एक्टर घर गए तो उन्होंने अपनी वाइफ से कहा कि उनको कुछ ठीक नहीं लग रहा है और वो असहज महसूस कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर की वाइफ उन्हें अस्पताल लेकर जाने लगी, लेकिन वो रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कई फिल्मों में किया काम
बता दें कि श्रेयस तलपड़े ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाउसफुल, इकबाल, ओम शांति ओम, जोकर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने मराठी सिनेमा में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वहीं, फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines