Shreyas Talpade, Pushpa: बीते साल के बीच में यानी 14 दिसंबर, 2023 को खबर आई कि हिंदी और मराठी फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को कार्डियक अरेस्ट आया है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद श्रेयस की एंजियोप्लास्टी की गई और उन्हें रेस्ट के लिए कहा गया। वहीं, अब इसके बाद एक्टर पहली बार नजर आए है। आइए जानते हैं श्रेयस तलपड़े की हेल्थ के बारे में…
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी Fighter, पांचवें दिन ही फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट
एक्टर ने फैंस को किया थैंक्स
हाल ही में श्रेयस तलपड़े को देखा गया, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर स्वस्थ नजर आ रहे हैं और अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। साथ ही फैंस को भी थैंक्स कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि श्रेयस कहते हैं कि ‘पुष्पा…पुष्पाराज…मैं झुकेगा नहीं साला’। इसके बाद वो अपने फैंस को थैंक्स करते हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा कि मैं अपने फैंस को धन्यवाद कहता हूं कि उन्होंने मेरे लिए दुआ की, प्रार्थना की, मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं, जो मुझे इतना प्यार मिला। वहीं, अब एक्टर की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपको ठीक देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इनके जल्दी ठीक होने की दुआ, तीसरे यूजर ने लिखा कि आप जल्दी पूरी तरह ठीक हो जाओ। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
एक्टर ने पूरे दिन की थी फिल्म की शूटिंग
बता दें कि श्रेयस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और सेट पर सभी के साथ मजाक मस्ती कर रहे थे। एक्टर ने पूरे दिन शूटिंग की और वो बहुत खुश थे। सेट पर उन्होंने थोड़े एक्शन वाले शूट भी किए और फिर घर जाने के बाद उन्होंने अपनी वाइफ से कहा कि उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा है और वो उन्हें अस्पताल ले गई। इस बीच रास्ते में ही एक्टर गिर गए। फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि अब एक्टर ठीक है और रिकवरी मोड़ पर हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines