Shreyas Talpade-Alok Nath: फिल्मी दुनिया के सितारों का नाम अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाता है। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा है या फिर पर्सनल से ही जुड़ा क्यों ना हो? इस वक्त अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े चर्चा में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों अभिनेता के अलावा 11 लोग कानूनी पचड़े में भी फंसते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, हरियाणा के सोनीपत की मुरथल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक बहु-राज्य सहकारी सोसायटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस केस में पुलिस ने आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को भी नामजद किया है। जानकारी है कि दोनों अभिनेता सोसायटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़े थे।
लोगों को दिया लालच
इतना ही नहीं बल्कि ये भी सामने आया है कि वे इसके प्रचार में भी शामिल थे। इसलिए उनपर एफडी और आरडी खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। दरअसल, साल 2016 में इस सोसायटी ने देशभर में अपनी शाखाएं खोली थी। मध्य प्रदेश के इंदौर में पंजीकृत इस सोसायटी ने लोगों को लालच दिया।
किन-किन लोगों के नाम दर्ज?
बता दें कि इस केस में सोसायटी के संचालक, ब्रांड एंबेसडर, और कई अन्य अधिकारियों पर ठगी का आरोप लगा है। इस मामले में कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े, दुबई निवासी समीर अग्रवाल, चंडीगढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव, मुख्य ट्रेनर राजेश टैगोर, इंदौर के नरेंद्र नेगी, पानीपत निवासी शबाबे हुसैन, पंकज अग्रवाल, चेस्ट ब्रांच अधिकारी रामकंवार झा, परिक्षित पारसे, संजय मुदगिल, मुंबई निवासी आरके शेट्टी, हरियाणा हेड पप्पू शर्मा का नाम शामिल है।
मामले की जांच जारी
इतना ही नहीं बल्कि मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार एक धोखाधड़ी के मामले में अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के शामिल होने की पुष्टि की। इसके बाद से दोनों एक्टर चर्चा में बने हुए हैं। मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी सबूत सामने आएंगे उनके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि केस में क्या नया सामने आता है?
यह भी पढ़ें- क्या Elvish Yadav ने मीडिया का किया बॉयकॉट? Laughter Chefs की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं हुए शामिल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
35 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines