हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जब Shreyas Iyer का दिल फैन को देखकर धड़का! Kapil Sharma के शो में किया जिक्र, सुनाया रोमांटिक किस्सा

Shreyas Iyer Revealed Secret In The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के नए शो के दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान कपिल ने दोनों के साथ खूब मजाक और मस्ती की। शो के दौरान श्रेयस ने अपने दिल में छिपा एक राज भी बयां किया।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Revealed Secret In The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर ऑडियंस का मनोरंजन करने लौट चुका है। लंबे समय के बाद दर्शकों को इसमें एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी देखने को मिल रही है। 30 मार्च से शुरू हुए शो का दूसरा एपिसोड काफी मजेदार रहा। दूसरे एपिसोड में गेस्ट बनकर इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहुंचे। क्रिकेट के दोनों धुरंधरों से कपिल शर्मा ने कई सवाल-जवाब किए। इस दौरान श्रेयस ने अपना एक टॉप सीक्रेट भी बताया।

चीयर गर्ल्स के साथ पहुंचे क्रिकेटर्स

कपिल शर्मा के दूसरे एपिसोड में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर चीयर गर्ल्स के साथ एक गाड़ी पर पहुंचे। दोनों के मंच पर आते ही दर्शकों ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाते हुए दोनों का ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान कपिल ने दोनों का इंट्रोडक्शन देते हुए श्रेयस पर चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, जब बेटा कुछ नहीं कर पाता है तो पेरेंट्स कहते हैं कि शर्मा जी के बेटे को देखो। हमारा सौभाग्य है कि आज शर्मा जी का बेटा हमारे बीच है। यह कहते हुए कॉमेडियन ने श्रेयस की तरफ इशारा किया।

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की निकली भड़ास, Kapil Sharma के सवाल का दिया ऐसा जवाब, देखते रह गए कॉमेडियन

श्रेयस ने खोला दिल का राज

बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर अपना टॉप सीक्रेट भी शेयर करते नजर आए। दरअसल, कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब क्रिकेट के मैदान में श्रेयस बाउंड्री पार बॉल मारते हैं, तो कैमरा मैन ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर कैमरा फोकस करता है। लड़कियां हाथ में मैरी मी का बोर्ड लिए चीयर करती हैं। इस दौरान कपिल ने श्रेयस से पूछा कि क्या आप ऑडियंस में बैठी उन लड़कियों पर ध्यान देते हैं? इस पर क्रिकेटर ने मजेदार किस्सा सुनाया।

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

कपिल के सवाल का जवाब देते हुए श्रेयस अय्यर बोले, ‘मैं अब ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर ध्यान नहीं देता हूं। हालांकि जब साल 2017 में मैं क्रिकेट खेलने मैदान में पहुंचा तो वहां ऑडियंस में बहुत खूबसूरत लड़की बैठी हुई थी। मैंने उसे देखकर हेलो किया। मैच खत्म होने के बाद मैंने सोचा था कि शायद वो मुझसे बातचीत करने की कोशिश करेगी। मैंने फेसबुक वगैरह भी देखा क्यों कि मुझे लगा था कि शायद उसका मैसेज आया होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा कि उसके बाद से मैं इन सब चीजों की ओर ध्यान नहीं देता हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें