Shreya Ghoshal X Account Hacked: पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। श्रेया घोषाल ने इसकी जानकारी फैंस को अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में सिंगर ने विस्तार से बताया की आखिर हुआ क्या है? आइए जानते हैं कि श्रेया घोषाल ने अपने पोस्ट में किया लिखा है?
श्रेया घोषाल ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
दरअसल, श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने जानकारी देते हुए लिखा कि हैलो फ्रेंड्स और फैंस, मेरा ट्विटर और एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने के लिए हरसंभव कोशिश की है, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला है। मैं अपना अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं और अब लॉग इन नहीं कर सकती।
श्रेया ने क्या कहा?
सिंगर ने आगे लिखा कि प्लीज आप किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस अकाउंट से मिले किसी भी मैसेज पर भरोसा ना करें। वो सभी स्पैम और फिशिंग लिंक हैं। श्रेया ने आगे कहा कि अगर मेरा अकाउंट रिकवर होता है और सेफ है, तो मैं एक वीडियो के जरिए आपको पर्सनली अपडेट करूंगी। श्रेया घोषाल का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन देने लगे।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपका अकाउंट जल्दी रिकवर हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा कि साइबर सिक्योरिटी कहां है? तीसरे यूजर ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आपके आस-पास सब ठीक हो। चौथे यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि आपकी आईडी जल्दी रिकवर हो जाए। पांचवे यूजर ने लिखा कि आपका अकाउंट जल्दी रिकवर होगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने सिंगर के पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant को Dodi Khan ने दी डायमंड रिंग, प्यार या दोस्ती… सामने आया दोनों का रिश्ता
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines