Shreya Ghoshal Running in LIVE Show: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल बेहतरीन गायकों में से एक हैं। फैंस उन्हें सुनने के लिए काफी बेताब रहते हैं। खासकर किसी लाइव शो या कॉन्सर्ट में लोग दूर-दूर से उनकी गायकी को सुनने के लिए आते हैं। सिंगर इन दिनों भारत के अलग-अलग शहरों में लाइव शोज कर रही हैं। हाल ही में हैदराबाद में ऐसे ही श्रेया अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वो स्टेज पर दौड़ने लगीं। श्रेया स्टेज के अगले हिस्से से भागते हुए एकदम पीछे पहुंच गई। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद फैंस एकदम शॉक्ड हो गए। फैंस को समझ ही नहीं आया कि आखिर सिंगर को हुआ क्या है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
गाते-गाते दौड़ने लगीं श्रेया घोषाल
सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो श्रेया के हैदराबाद कॉन्सर्ट का है, जिसमें वो लाखों फैंस के सामने अपनी आवाज का जादू बिखेर रही थीं। श्रेया को सुनने वाले इस पल को काफी एन्जॉय कर रहे थे लेकिन फिर अचानक श्रेया स्टेज से भागने लगीं। किसी को समझ नहीं आया कि सिंगर को अचानक क्या हुआ। जिस किसी ने भी श्रेया को भागते हुए देखा वो सोच में पड़ गया कि वो गाते-गाते रुक क्यों गई हैं।
गाने के लिरिक्स भूल गई थीं श्रेया घोषाल
दरअसल श्रेया घोषाल का 30 नवंबर 2024 को हैदराबाद में लाइव शो था। इस दौरान वो अपने तेलुगु फैंस के लिए इसी भाषा में गाना गा रही थीं लेकिन फिर वो गाते-गाते गाने के लिरिक्स भूल गईं। इसके बाद श्रेया ने अपने फैंस को निराश ना करते हुए तुरंत स्टेज से भागना शुरू कर दिया और वो दौड़ते-दौड़ते स्क्रीन के आगे चली गईं जहां गाने के लिरिक्स लिखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तुंरत गाने के लिरिक्स देखे और गाना जारी रखा।
श्रेया का वीडियो हुआ वायरल
श्रेया के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। सिंगर ने गाना भूलने के बाद भी कोई दूसरा गाना शुरू नहीं किया ना ही वो बीच में रुकीं। वो गाते-गाते ही भागने लगीं और आगे के लिरिक्स भी उन्होंने बिना रुके पूरा किया। सोशल मीडिया पर सिंगर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines