पहलगाम हमले का दर्द अभी भी हिंदुस्तान को हो रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूस पर्यटकों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। घटना पर हर कोई दुख जता रहा है और अब इस घटना को ध्यान में रखते हुए एक और सिंगर ने अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस और यूजर्स को इसकी जानकारी दी है।
श्रेया ने कॉन्सर्ट किया कैंसिल
दरअसल, पहलगाम घटना के बाद अब मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है। जी हां, अपने इंस्टाग्राम पर श्रेया ने एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हाल ही में पहलगाम में हुई दुखद घटना के बाद ऑर्गेनाइजर और कलाकारों ने मिलकर शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले अपकमिंग शो को कैंसिल करने का फैसला लिया है।
Shreya Ghoshal
सिंगर ने क्या कहा?
अपने पोस्ट में सिंगर ने आगे लिखा कि सभी को पूरा पैसा वापस मिलेगा और आपके मूल भुगतान मोड में पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। बाकी किसी भी जानकारी के लिए events@district.in पर पूछ सकते हैं। हमें समझने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि श्रेया घोषाल से पहले अरिजीत सिंह ने अपना चेन्नई कॉन्सर्ट कैंसिल किया था।
पहलगाम आतंकी हमला
अरिजीत के अलावा पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने भी अपनी कल की रिलीज पोस्टपोन की थी। वहीं, रैपर बादशाह ने भी अपने म्यूजिक लॉन्च को कैंसिल किया था। पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद तमाम सिंगर्स ने अपने शोज और कॉन्सर्ट कैंसिल किए हैं और घटना पर दुख जाहिर किया है। बता दें कि कश्मीर की धरती पर एक बार फिर मासूमों का खून बहा है। पहलगाम में हमले के बाद अब भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है और तत्काल प्रभाव से की बड़े फैसले कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Vikrant Massey निभाएंगे आध्यात्मिक गुरु का रोल, सिद्धार्थ आनंद ला रहे इंटरनेशनल लेवल की फिल्म
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines