Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding: टीवी के पॉपुलर लव बर्ड्स श्रेनु पारिख (Shrenu Parikh) और अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। अब ये कपल फाइनली शादी के बंधन में बंध चुका है। बीते कुछ दिनों से श्रेनु और उनके बॉयफ्रेंड की शादी के फंक्शन्स की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में फैंस बेसब्री से इनकी शादी का इंतज़ार कर रहे थे। अब उन फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि अब श्रेनु और अक्षय सात फेरे ले चुके हैं। इतना ही नहीं सबसे बड़ी खुशी की बात तो ये है कि इनकी वेडिंग फोटोज भी अब सामने आ गई हैं।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के सपोर्ट में उतरे Prince Narula, क्या सही है मेकर्स का रियलिटी शो में पर्सनल लाइफ घसीटना?
शादी के बंधन में बंधे श्रेनु और अक्षय
आज यानी 21 दिसंबर को कपल ने अपनी शादी की रस्में निभाई हैं। अब श्रेनु हमेशा के लिए अक्षय की और अक्षय जिंदगी भर के लिए श्रेनु के हो गए हैं। और इनकी इस स्पेशल डे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। खुद कपल ने फैंस के लिए अपनी शादी का पोस्ट शेयर कर दिया है। 5 फोटोज शेयर कर उन्होंने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘Taken forever’ अब इनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दूल्हा-दुल्हन का लुक
वेडिंग लुक की बात करें तो, श्रेनु पारिख अपनी शादी में रेड और ऑरेंज कलर के लहंगे में दुल्हन बनकर सामने आईं। हैवी ज्वेलरी और हैवी चूड़ियों के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। इसके अलावा ये गुजरती दुल्हन कलीरे पहनकर पोज दे रही है। बालों में गजरे और सिर पर कंट्रास्ट दुपट्टा पहनकर उन्होंने लाइमलाइट बटोर ली। उनका ब्राइडल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। दुल्हन बन एक्ट्रेस हर किसी के दिल पर छा गई हैं। वहीं, दूल्हे राजा भी लाल रंग की शेरवानी में बड़े हैंडसम लग रहे हैं। उनकी दोशाला और पगड़ी उनके लुक की हाईलाइट है।
वायरल हुई तस्वीरें
अपनी शादी की तस्वीरों में ये कपल मुस्कुराते हुए पोज देता दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरों पर शादी करने का सुकून साफ नजर आ रहा है। अब फैंस भी इस ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें देख खुशी से झूम उठे हैं और कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। अब कपल के इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines