हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CID 2 में क्या लौटेंगी डॉ. तारिका? ACP आयुष्मान-डॉ. सालुंखे के एग्जिट के बाद आई गुड न्यूज!

Shraddha Musale In CID 2: सोनी टीवी के शो ‘सीआईडी 2’ से एसीपी आयुष्मान और डॉ. सालुंखे बाहर हो गए हैं। दोनों का किरदार खत्म हो गया है। अब चर्चा है कि शो में डॉ. तारिका की वापसी होगी।

विज्ञापन
CID 2 में डॉ. तारिका की एंट्री होगी। Photo Credit- IMDb

Shraddha Musale In CID 2: टीवी का कल्ट शो ‘सीआईडी 2’ अपने दूसरे सीजन के जरिए दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो के एपिसोड शनिवार और रविवार को नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि एसीपी आयुष्मान और डॉ. सालुंखे ने ‘सीआईडी 2’ को अलविदा कह दिया है। उनका किरदार इस शो से हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। इस बीच गुड न्यूज है कि ‘सीआईडी 2’ में एक पुराने किरदार की एंट्री हो सकती है।

डॉ. सालुंखे की जगह डॉ. तारिका

‘सीआईडी 2’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है कि इस शो में डॉ. तारिका का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस श्रद्धा मुसले एक बार फिर इस शो में लौट रही हैं। जाहिर है कि ‘सीआईडी 2’ के लेटेस्ट अपडेट में दिखाया गया था कि डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) गद्दार निकले और वह बारबोसा के साथ मिलकर अपनी ही टीम को धोखा दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें टीम से निकाल दिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस तरह डॉ. सालुंखे का किरदार शो से खत्म हो गया है। अब उनकी जगह पर डॉ. तारिका की एंट्री होगी।

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar का सर्जरी के बाद आया पहला व्लॉग, ननद सबा ने बताया कितना मुश्किल था वक्त

विज्ञापन

शुरू होगी अभिजीत की लव स्टोरी

हाल ही में ‘सीआईडी 2’ में इंस्पेक्टर श्रेया (जानवी छेड़ा) की एंट्री हुई है। उनकी और दया की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। वहीं अगर डॉ. तारिका की एंट्री शो में होती है, तो इससे अभिजीत की लव स्टोरी एक बार फिर से शुरू हो सकती है। वहीं शो की टीआरपी भी छप्पर फाड़कर आ सकती है। हालांकि डॉ. तारिका की वापसी पर मेकर्स की ओर से कोई बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

पार्थ समथान का हुआ एग्जिट

गौरतलब है कि पार्थ समथान जो इस फिल्म में एसीपी आयुष्मान का किरदार प्ले कर रहे थे, उन्होंने फाइनली इस शो को अलविदा कह दिया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर ने अपनी फेयरवेल जर्नी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एसीपी एसीपी प्रद्युमन यानी एक्टर शिवाजी साटम और अन्य स्टारकास्ट के साथ केक कट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola