Shraddha Kapoor Welcomes New Pet Dog: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही कमाल कर दिया। इसी बीच अब पर्सनल लाइफ में भी श्रद्धा को खुश होने का मौका मिल गया है। जी हां प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में भी खुशी आ गई है। उनके घर नन्हा मेहमान आया है जिसकी तस्वीर खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है ये नन्हा मेहमान जिसे श्रद्धा ने नई स्त्री बताया है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया। दरअसल एक्ट्रेस के परिवार में जिस नए सदस्य की एंट्री हुई है वो है उनका पेट डॉग जो उन्हें उनके दोस्त ने गिफ्ट किया है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरे घर आई एक नन्ही स्त्री। मिलिए स्मॉल से। हमारे परिवार की नई सदस्य। मेरे दिलदार दोस्त ने ये प्यारा सा गिफ्ट मुझे दिया है। अब ये हुआ ना जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका।’
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने तस्वीरों में पेट डॉग को अपने हाथ में उठाया हुआ है। वो बहुत प्यारी लग रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए परिवार के इस नए सदस्य का वेलकम किया है।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई ‘स्त्री 2’
जहां एक तरफ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी इन दिनों बूम पर है। हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म भी बन गई। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब वर्ल्ड वाइड ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल होने वाली है जिससे एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Cannes में अवार्ड जीतकर भी सिर्फ केरल में ही क्यों रिलीज हुई All We Imagine As Light?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines