Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने सरेआम फैन को धमकी दे रही हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि श्रद्धा कपूर को ऐसा करना पड़ा? तो आइए जानते हैं…
श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो बेहद फनी वीडियो है. हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में गईं. इस दौरान श्रद्धा कपूर ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और एक लंबी चोटी को भी कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. अब इवेंट से जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर हाथ में माइक लिए स्टेज पर खड़ी हैं.
फैन ने किया प्रपोज
इस दौरान पीछे से आवाज आती है कि आई लव यू श्रद्धा… ये सुनकर एक्ट्रेस एक बार तो एक सेकंड के लिए हैरान हो जाती हैं, लेकिन दूसरे ही पल वो झट से कहती हैं कि अच्छा, इतना ओपनली, आपको पता है ना मेरे पापा कौन हैं? इसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुरा देती हैं. श्रद्धा कपूर का ये अंदाज बेहद फनी था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि स्त्री आ गई. दूसरे यूजर ने कहा कि क्या कमाल का जवाब दिया है. तीसरे यूजर ने कहा कि मजा ही आ गया. एक और यूजर ने कहा कि वाह क्या बात है. इस तरह इंटरनेट यूजर्स एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Shekhar Jyoti Goswami, सिंगर Zubeen Garg से क्या रिश्ता?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines