Guess Bollywood Celebrity: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर आप भी सोच में पड़ सकते हैं। इंटरनेट पर अब एक फैमिली फोटो सामने आई है जो कई साल पुरानी है। इस फोटो में दो मासूम बच्चे नजर आ रहे हैं। एक महिला फोटो में खड़ी नन्ही-सी बच्ची को अपने हाथ से खाना खिला रही है। तो एक मासूम बच्चा मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस क्यूट फैमिली में ये बच्चे कौन हैं ये पता करते हैं। आपको एक बात बता दें अब ये बच्चे काफी बड़े हो चुके हैं।
फोटो में दिख रहे बच्चे कौन?
आज इन दोनों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई जानता है। इस भाई बहन की जोड़ी को अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। तस्वीर में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची आज बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत, हंबल और सक्सेसफुल एक्ट्रेस है। लेकिन अगर हम आपको न बताएं कि तस्वीर में नजर आ रहे ये बच्चे कौन हैं तो आप इनके नाम का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे। तो पहले आपको एक हिंट दे देते हैं। ये बच्चे कपूर फैमिली के हैं। फोटो में कैमरे को देख मुस्कुराकर हाय करता ये बच्चा देख आपको भी लग सकता है कि ये करीना कपूर (Kareena Kapoor) का बेटा तैमूर है।
हिंट्स से पहचानिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को
हालांकि, ये बच्चा तैमूर नहीं है। आपको एक और हिंट देते हैं। तस्वीर में नजर आ रही एक्ट्रेस की हाल ही में एक फिल्म बॉलीवुड में एक नया रिकॉर्ड सेट करने में कामयाब हुई है। इस एक्ट्रेस की फिल्म ने कमाई के मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के 93.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये एक्ट्रेस कौन है। लेकिन अभी भी अगर आपको अंदाजा नहीं लगा तो सस्पेंस तोड़ ही देते हैं। दरअसल, फोटो में दिख रही ये बेबी गर्ल कोई और नहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हैं और उनके साथ नजर आ रहा ये लड़का उनके भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) हैं।
यह भी पढ़ें: गुमनाम हुए इन 5 सेलिब्रिटीज को वापस लाया Bigg Boss, दिया धांसू कमबैक का मौका
श्रद्धा के भाई को आई नानी की याद
अब अपनी नानी को याद करते हुए श्रद्धा के भाई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये खूबसूरत पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आप सभी के साथ ये खूबसूरत फोटो शेयर करना चाहता हूं, मेरी नानी मां, वो मेरी सबकुछ थीं, जीवन में मेरे सभी नैतिक मूल्य अधिकतर उन्हीं से हैं। हमेशा जमीन से जुड़े रहना, इज्जत करना, कभी जज न करना, प्यार करना और ईमानदार होना और बेशक ढेर सारा म्यूजिक, बहुत भाग्यशाली और आभारी हूं, मेरी अम्मा और डैडी को बहुत मिस करता हूं, सबसे अच्छे दादा-दादी जिन्हें मैं कभी भी चाह सकता हूं। साथ ही मेरी छोटी परी जैसी बहन Shra। सबसे प्यारी।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
14 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
14 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
15 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
17 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines