Shraddha Kapoor New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर उनका फनी अंदाज देखने को मिलता है। आए दिन एक्ट्रेस अपने ह्यूमर से फैंस को इम्प्रेस कर देती हैं। बीते कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रही हैं और वो अपने फैंस से इंटरैक्ट करने के कोई मौका नहीं छोड़तीं। कभी अपनी शादी की बात कर तो कभी खुद अपनी खूबसूरती की तारीफ कर एक्ट्रेस फैंस का अटेंशन छीन लेती हैं। जब भी श्रद्धा का कोई पोस्ट सामने आता है तो फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है।
सामने आया श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट वीडियो
कुछ उनकी खूबसूरती पर मरते हैं तो कुछ उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों को श्रद्धा कपूर की सादगी और उनका चुलबुलापन पसंद आता है। ऐसे में अब इन सभी चाहने वालों के लिए एक्ट्रेस ने अपना एक नया वीडियो इंटरनेट पर जारी कर दिया है। इसे देखकर लग रहा है जैसे श्रद्धा कपूर अपने वजन को लेकर टेंशन में आ गई हैं और वो अपनी फिगर को मेंटेन करने के लिए कोई नया रास्ता ढूंढ रही हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के जरिए फैंस को एक बड़ा टास्क दे दिया है। अब फैंस इस बात का फैसला करेंगे कि एक्ट्रेस कल जिम जाएंगी या नहीं। लेकिन कैसे ये भी जान लेते हैं।
श्रद्धा कपूर ने फैंस से क्या कहा?
दरअसल, अब जो श्रद्धा कपूर ने अपने अकाउंट से वीडियो शेयर किया है उसमें वो खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही स्वादिष्ट खाने का लुत्फ भी उठा रही हैं। कभी वो खाना खाती हैं तो कभी मीठा खाकर लाइफ एन्जॉय करती हैं। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस को अपने पेट डॉग्स के साथ टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा जा सकता है। अब इस क्यूट से वीडियो को शेयर करते श्रद्धा ने फैंस से कहा है कि अगर आप लोगों ने इस रील पर कमेंट किया तो कल से मैं भी जिम जाना शुरू कर दूंगी। इसके अलावा उन्होंने एक इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘गुड मॉर्निंग आज का क्या प्लान???’ अब एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस मजेदार तरीके से रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sahil Uppal ने बीच में छोड़ा पॉपुलर शो Pandya Store, बोले- ‘इंतजार करता रहा लेकिन…’
फैंस ने दिए मजेदार जवाब
तमन्ना भाटिया ने भी श्रद्धा के इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हे क्यूट बताया है। एक्ट्रेस के एक फैन ने लिखा है, ‘तुम कितनी बार अपनी मिठास से मेरा दिल जीतोगी?’ एक यूजर बोला, ‘जिम में एक ही गाना बजेगा- देखो चांद आया।’ एक ने एक्ट्रेस से सवाल किया, ‘खाना खाते समय आप इतनी सुंदर कैसे दिखती हैं?’ एक शख्स बोला, ‘आप तो जिम करके बॉडी बना लोगे, बाकी जो आएंगे, उनकी बॉडी नहीं बनेगी, अब सिर्फ लड़के ही नहीं, यहां तक कि लड़कियों को भी आप पर क्रश है। कम्पटीशन बहुत हाई है।’ तो किसी ने मजाक में कहा, ‘हम कमेंट तो कर देंगे लेकिन वड़ा पाव खाना बंद नहीं करेंगे आप।’
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines