Shraddha Kapoor Latest Post: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने पोस्ट से फैंस का अक्सर अटेंशन लूट लेती हैं। आज फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से एक बार फिर लोगों के दिलों में घर कर गई हैं। लेकिन उनके दिल में कौन है सब ये जानना चाहते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके दिल की बात शब्दों और गाने जरिए पूरी दुनिया के सामने आ गई है। दरअसल, आज उन्होंने अपनी 5 तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
श्रद्धा ने शेयर किया पोस्ट
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का कैजुअल लुक नजर आ रहा है। क्रॉप टॉप और ब्लू जैकेट में श्रद्धा कपूर बेहद हॉट एंड हैपनिंग लग रही हैं। गोल्डन एसेसरीज ने उनके लुक को और भी हाईलाइट कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में फन पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कभी वो अपनी जैकेट को चबाती दिख रही हैं तो कभी बेहद हॉट पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में तो श्रद्धा ने आई एक्सप्रेशन देकर फैंस पर अपना जादू भी चला दिया है। वहीं, एक फोटो में एक्ट्रेस बर्गर एन्जॉय करती दिख रही हैं। उन्होंने अपनी ढेर सारी खूबसूरत फोटोज पोस्ट करते हुए अपने चाहने वालों से एक खास सवाल भी किया है।
किसके बिना नहीं कट रहे श्रद्धा कपूर के दिन रात?
फिल्मी हुईं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘आज क्या नहीं करना है?’ बता दें, इस पोस्ट को देख फैंस का दिल बेकाबू तो हुआ है लेकिन जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की तो उनका एक अलग ही साइड सामने आ गया। इस वक्त एक्ट्रेस के दिमाग में बस 2 ही चीजें चल रही हैं और वो क्या हैं वो तो आपको उनकी इंस्टा स्टोरी देखते ही समझ आ जाएगा। अब श्रद्धा ने बेहद फिल्मी अंदाज दिखाया है। उन्होंने अपनी वही फोटोज शेयर करते हुए इसे एक कैप्शन दिया है और साथ ही खास गाना भी लगाया है। आज कल इंस्टाग्राम खोलते ही एक ही गाना सुनाई पड़ता है ‘सजनी रे’।
यह भी पढ़ें: पॉपुलर शो Maddam Sir फिर करेगा टीवी पर वापसी! पहले सीजन के कुछ सितारों का कट सकता है पत्ता
एक्ट्रेस को सताने लगी किसकी याद?
अब लगता है श्रद्धा कपूर पर भी ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) के इस गाने का खुमार चढ़ गया है। उनकी इंस्टा स्टोरी पर भी यही गाना सुनाई दे रहा है। इसके अलावा उनका जो कैप्शन है उसमें उन्होंने इस गाने को तोड़-मरोड़कर अपने दिल की बात मजाकिया अंदाज में लिख दी है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘ओह इंस्टा फैम रे, कैसे कटे दिन रात, गर्मी में हालत खराब, पहाड़ों की याद सतावे रे।’ अब ऐसा लग रहा है जैसे श्रद्धा मुंबई की गर्मी से काफी परेशान हैं और वो पहाड़ों पर लौटना चाहती हैं। वैसे हाल ही में एक्ट्रेस ने पहाड़ों के प्रति अपना प्यार खुलकर जताया था। वहीं, ये गाना अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाकर श्रद्धा ने फिल्म को अपना सपोर्ट दिखाया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines