Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पोस्ट के जरिए फैंस को लेटेस्ट देती रहती हैं। फैंस को भी श्रद्धा कपूर के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर अक्सर पैपराजी के कैमरे भी कैद होती रहती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर को बीमार हालत में एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर नजर आई एक्ट्रेस
विरल भयानी ने श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी कार से उतरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही श्रद्धा कपूर पैपराजी के कैमरे के सामने आती हैं, तो पैप्स एक्ट्रेस को बोलते हैं कि मैम प्लीज मास्क हटाएं, तो इस पर श्रद्धा कपूर जवाब देती हैं कि तबीयत डाउन है। फिर पैप्स कहते हैं कि मैम रुक जाओ, तो एक्ट्रेस कहती हैं कि देखो ‘काढ़ा’ भी है। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस चलती रहती हैं और फिर वो वहां से निकल जाती हैं।
फैंस ने की जल्दी ठीक होने की दुआ
वहीं, अब श्रद्धा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर कोई एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको इस हालत में बाहर नहीं आना चाहिए था। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ध्यान रखो अपना। एक और ने कहा कि आप रेस्ट करें। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
फिल्म ‘स्त्री’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी नजर आने वाले हैं। अपकमिंग फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइमेंट बढ़ गई हैं। बताते चलें कि ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जी हां, फिल्म के टीजर को रिलीज करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आंतक, द लीजेंड रिटर्न दिस इंडिपेंडेंस डे, 15 अगस्त 2024। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म क्या जलवा दिखाएगी, लेकिन इसको लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी के घर पहुंचा News24, देखें उसके घरवालों का इंटरव्यू
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines