Shraddha Kapoor, Rahul Modi
विज्ञापन

क्यों ट्रोल हो रहे Shraddha Kapoor के रूमर्ड बॉयफ्रेंड? Rahul Modi की हरकत पर भड़के फैंस

Rahul Modi Troll on Social Media: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर राहुल को लोग खूब सुना रहे हैं. आखिर क्या है वजह?

Rahul Modi Troll on Social Media: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक श्रद्धा कपूर की खूब चर्चा होती है. एक्ट्रेस कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. इस बीच अब श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ट्रोल हो रहे हैं. इंटरनेट पर यूजर्स राहुल को खूब भला-बुरा कह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे राहुल

दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में राहुल, श्रद्धा कपूर की गर्दन पकड़कर उन्हें गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि राहुल प्यार से श्रद्धा कपूर को कार में बैठा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स राहुल की इस हरकत पर भन्ना गए हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ