Shraddha Kapoor, Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी श्रद्धा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। श्रद्धा की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है और इसके लिए लोग उनकी खूब तारीफ भी करते हैं। श्रद्धा कपूर ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस वक्त भी एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो आइए जानते हैं…
श्रद्धा कपूर की रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज वायरल
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग फोटोज वायरल हो रही हैं। अब अगर एक्ट्रेस की फोटोज उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सामने आई हैं, तो जाहिर है कि इनके बारे में बातें भी होंगी। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये फोटोज सामने आईं, तो इंटरनेट पर फिर से इस रूमर्ड कपल के बारे में बातें होने लगीं।
लोगों ने किए कमेंट्स
bollywoodbubble ने अपने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर किया है। जैसे ही लोगों की नजरें इन तस्वीरों पर पड़ी, तो लोगों ने कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या जोड़ी है। दूसरे यूजर ने कहा कि क्या बात है आपने इनकी फोटोज ले ली। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
पहले भी रूमर्ड कपल को लेकर हो चुकी हैं बातें
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इस रूमर्ड कपल को लेकर बातें हो रही हैं। जी हां, इसके पहले भी दोनों को लेकर कई तरह की बातें सुनने में आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन में होने की अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब देखने वाली बात होगी कि ये रूमर्ड कपल कब इन अफवाहों को कंफर्म करेगा? फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर रोईं फैन, लोगों ने किया ट्रोल… तो Elvish Yadav ने किया रिएक्ट, कहा- वो बहुत प्यारी…
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines