Shraddha Kapoor New Movie: (नवीन सिंह भारद्वाज) ब्लॉकबस्टर पीरियड ड्रामा ‘छावा’ के बाद लक्ष्मण उटेकर एक नई फिल्म की तैयारी में हैं, जो दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक, लक्ष्मण उटेकर एक मराठी नॉवेल पर आधारित फिल्म बनाने के प्लान में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक प्रसिद्ध मराठी नौटंकी नर्तकी का किरदार निभाएंगी।
श्रद्धा कपूर ने दिया ग्रीन सिग्नल
एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ‘श्रद्धा कपूर की मुलाकात दिनेश विजान और ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर से हुई। लक्ष्मण ने उन्हें एक नई स्क्रिप्ट सुनाई, जो श्रद्धा को काफी पसंद आई है। एक्ट्रेस ने इस पर ग्रीन सिग्नल दे दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धा इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी।’
आगे पता चला कि ‘फिल्म के बाकी के डिटेल्स अभी छिपाकर रखी गई है। मेकर्स इसमें एक बड़े मेल स्टार को भी कास्ट करने की प्लानिंग में हैं। ये फिल्म महाराष्ट्र की संस्कृति की गहराई से जुड़ी होगी।’
इस किरदार में दिखेंगी एक्ट्रेस
News24 की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो श्रद्धा कपूर मराठी नर्तकी ‘विट्ठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर’ के किरदार को निभाने वाली हैं। विट्ठाबाई नारायणगांवकर के बारे में कहा जाए तो वह बचपन से लावण्या, गावलान, बेदिक, आदि जैसे गीतों के विभिन्न रूपों के साथ संपर्क में थीं। एक छात्रा के रूप में उन्होंने स्कूल में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग के बहुत कम उम्र से ही मंच पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उनके जीवन की उल्लेखनीय घटनाओं में से एक वह वक्त था जब एक नौटंकी नृत्य के दौरान उसका बच्चा पैदा हुआ।
यह भी पढ़ें: Hina Khan की शादी का वीडियो आया सामने, पति रॉकी जायसवाल से कही दिल छू लेने वाली बात
इस नॉवेल पर बेस्ड होगी फिल्म
लक्ष्मण उटेकर की फिल्म की कहानी प्रसिद्ध नॉवेलिस्ट योगीराज बागुल की किताब ‘तमाशा: विट्ठल बाईच्या आयुष्याचा’ पर आधारित होगी। इस फिल्म के अलावा दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें तीन सुपरस्टार्स नजर आएंगे. ये फिल्म 2026 या 2027 में शुरू हो सकती है। फिलहाल मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines