Stree 2 Records: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2′ रिलीज हुए अभी महज 14 दिन हुए हैं और इस फिल्म ने बाकी सभी बड़े स्टार्स की हिट से हिट फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। ये फिल्म कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और लगता है ‘स्त्री 2’ इतिहास रचकर ही मानेगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज है ये तो शुरू से ही पता था लेकिन ये दीवानगी इतनी ज्यादा होगी वो रिलीज के बाद पता चल रहा है। अब 13 दिन में ‘स्त्री 2’ ने 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब वो क्या हैं चलिए जानते हैं।
पहला रिकॉर्ड
फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, लेकिन पहले दिन ही फिल्म ने करीब 51.8 करोड़ कमा लिए थे। जिसका मतलब है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिससे साफ दिख रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। जैसे-जैसे बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2′ ने अपने कदम जमाए, वैसे-वैसे फिल्म पर नोटों की बारिश हुई।
दूसरा रिकॉर्ड
‘स्त्री 2’ ने चौथे दिन अपने ही तीन दिनों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की जो 55.9 करोड़ थी। बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है कि कोई फिल्म अपनी रिलीज के 5 दिनों के अंदर ही अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दे। हालांकि, ‘स्त्री 2’ ने चौथे दिन ही ये कमाल कर दिखाया था। फिल्म ने चौथे दिन न सिर्फ अपना रिकॉर्ड तोडा बल्कि साउथ स्टार्स को भी पछाड़ दिया। ‘स्त्री 2’ ने ‘बाहुबली 2’, ‘Kalki 2898 AD’ और ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा और कमाई के मामले में आगे निकलकर आई।
तीसरा रिकॉर्ड
फिल्म के दोनों वीकेंड जबरदस्त रहे। ‘स्त्री 2’ ने जहां पहले हफ्ते 19.5 का बिजनेस किया, दूसरे वीकेंड 33 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ श्रद्धा की इस फिल्म ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पटखनी दी। दंगल ने अपने 10वे दिन 33.4 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके हिसाब से ‘दंगल’ पांचवे और ‘स्त्री 2’ चौथे नंबर पर आ गई है। इसी के साथ ये फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 12 की लिस्ट में आ गई थी।
चौथा रिकॉर्ड
फिल्म का 11वां दिन बेहद खास था क्योंकि इस दिन फिल्म ने 42.4 करोड़ का कारोबार किया और इसी दिन ये फिल्म 350 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन हिंदी में 384.55 करोड़ की टोटल कमाई की और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ फिल्म पहले नंबर पर पहुंच गई। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 34.26 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 के बोनस एपिसोड रिलीज डेट हुई रिवील, ‘मुन्ना भैया’ ने खुद की अनाउंसमेंट
पांचवा रिकॉर्ड
फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं और आज 14वां दिन है, अब तक फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है जिसमें, ‘एनिमल’, ‘Kalki 2898 AD’, ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘स्त्री 2’ की अब तक की टोटल कमाई 424.55 करोड़ हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन भी नहीं हुए और ये 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ‘स्त्री 2’ की कमाई कहां जाकर रुकेगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines