---विज्ञापन---

Rashmika की राह पर चलीं Shraddha Kapoor? बॉयफ्रेंड संग मनाया सीक्रेट हॉलिडे? तस्वीरों ने खोल दी पोल

Shraddha Kapoor Holidaying With Rahul Mody: श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की हॉलिडे फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। दोनों साथ तो नजर नहीं आए फिर भी इनके साथ होने का लिंक मिल गया है। दोनों की फोटोज में एक खास कनेक्शन है। वो क्या है चलिए पता करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Shraddha Kapoor Holidaying With Rahul Mody: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर लेती हैं। अब वो किसके साथ रिलेशनशिप में हैं फैंस ये जानना चाहते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने रिश्ते पर कभी भी खुलकर बात नहीं करतीं। उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हमेशा रूमर्ड ही रह जाते हैं। वहीं, इन दिनों श्रद्धा का नाम राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी वो राहुल के साथ ही दिखाई दी थीं। वहीं, अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ों पर छुट्टियां मन चुकी हैं।

रश्मिका की तरह छुपकर बॉयफ्रेंड संग बिताई छुट्टियां

दरअसल, अब उन्हें रश्मिका मंदना से कम्पेयर किया जा रहा है। जिस तरह से फैंस रश्मिका और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की चोरी पकड़ते हैं, इस बार वैसे ही उन्होंने राहुल और श्रद्धा की चोरी पकड़ ली है। दोनों की वकेशन फोटोज में अब फैंस को इनके साथ होने का हिंट मिल गया है। बता दें, श्रद्धा कपूर ने 16 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी 2 तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें एक्ट्रेस एक गिलास रूम में बैठी हुई थीं और उनके पीछे खूबसूरत वादियां नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस से सवाल भी किया था कि ‘कहां हूं मैं?’

---खबर नीचे जारी है---

तस्वीरों से मिला सबूत

अब एक्ट्रेस कहां थीं ये तो पता नहीं चल पाया है लेकिन किसके साथ थीं ये यूजर्स जरूर जान गए हैं। दरअसल, अब उनकी चोरी खुद फैंस ने पकड़ ली है। बता दें, अब श्रद्धा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे खुद राहुल की बहन ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो में राहुल किताब पढ़ते हुए कैंडिड पोज दे रहे हैं। लेकिन लोगों की नजरें उनके पीछे दिख रहे नजारे पर जा ठहरी हैं। दरअसल, राहुल के पीछे दिख रही वादियां वैसी ही लग रही हैं जैसी श्रद्धा की तस्वीर में नजर आ रही थी। साथ ही वो रूम भी एक ही लग रहा है।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Sonika Mody (@sonikamody)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अब ये क्या खिलौना पहन आईं Urfi Javed? पीछे से ड्रेस इतनी रिवीलिंग देख चकराया लोगों का सिर

---खबर नीचे जारी है---

क्या बोले फैंस?

यानी अब ये दोनों भी रश्मिका और विजय की तरह कुछ दिन आगे-पीछे फोटोज शेयर कर अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने की कोशिश कर रहे हैं। खैर अब लोगों ने कमेंट करते हुए इनकी पोल खोल दी है। अब एक शख्स ने इनके मजे लेते हुए राहुल की तस्वीर पर कमेंट किया, ‘पीछे का व्यू कहीं देखा-देखा लग रहा है।’ तो एक ने लिखा, ‘सेम-सेम।’ कोई बोला, ‘समझ रहे हो।’ वहीं, श्रद्धा के एक फैन ने लिख दिया, ‘आशा है कि हमें शादी में आमंत्रित किया गया है।’ किसी ने चिढ़ाते हुए कहा, ‘रिश्ता पक्का समझे?’

First published on: May 16, 2024 07:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola