Shraddha Kapoor Got Kiss On Valentine Week: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट और अपने कैप्शंस से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इतना ही नहीं कुछ दिनों से वो कुछ अलग-सी बातें कर रही हैं। काफी दिनों से एक्ट्रेस के चाहने वाले ये सोच रहे हैं कि आखिर श्रद्धा कपूर की जिंदगी में चल क्या रहा है। वो सोच क्या रही हैं और करना क्या चाहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को अपनी शादी का इशारा दिया था और अब उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके बाद उनकी लव लाइफ पर एक बार फिर लोगों का अटेंशन ट्रांसफर हो गया है।
यह भी पढ़ें: आखिर Bigg Boss OTT फेम यूट्यूबर को क्या हुआ? Abhishek Malhan को क्यों करवानी पड़ी सर्जरी?
श्रद्धा ने शादी का दिया हिंट
पांच दिन पहले श्रद्धा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी चार खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वो इंडियन आउटफिट में बेहद प्रीटी लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं?’ एक्ट्रेस के मजाक में किए सवाल ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी। वहीं, अभी तो एक्ट्रेस की शादी के चर्चे खत्म भी नहीं हुए थे कि अब उनका एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन वीक पर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। श्रद्धा कपूर इस वीडियो में किस की बातें करती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें किसी ने किस किया है जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने खुद शेयर कर दिया है।
किसने कर दिया श्रद्धा कपूर को किस?
सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं ‘अगर आपको किस्सी ऑन कमांड नहीं मिल रही है ना, तो लाइफ में कुछ गलत कर रहे हो आप।’ इतना ही नहीं इस वीडियो में कैमरा के सामने उन्हें कोई किस करते हुआ भी नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर वो कौन है जिसने अब कैमरे के सामने श्रद्धा कपूर को किस कर डाला। किसे एक्ट्रेस को किस करने का सुनहरा चांस मिला है। अब आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन है जिसने एक्ट्रेस को किस कर उनके फैंस के दिलों पर छुरी चला दी है। क्या ये उनका बॉयफ्रेंड है? बता दें, जैसा आप सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है। अब जिसने श्रद्धा कपूर को सरेआम किस दिया है वो उनका बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि उनका डॉगी है।
एक्ट्रेस ने किया खास सवाल
जी, हां अब श्रद्धा कपूर ने अपने डॉगी के साथ एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उससे किस की डिमांड करती हैं और वो तुरंत एक्ट्रेस को किस कर देता है। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कपल्स से सवाल कर पूछा- ‘आज कौन- सा दिन मना रहे हैं निब्बा-निब्बी?’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं ‘अच्छे शब्दों के साथ अच्छा सवाल।’ अब सभी लोग एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनकी क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines