Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के लिए अपनी पोस्ट के जरिए लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती है। अब श्रद्धा कपूर ने अपने एक लेटेस्ट पोस्ट में यूजर्स से बड़ा ही मजेदार सवाल किया, जिसका यूजर्स ने भी दिल खोलकर जवाब दिया। वहीं, अब इंटरनेट पर श्रद्धा कपूर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या पूछा, जो यूजर्स ने इतनी हाई लेवल डिमांड रख दी?
श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट में नजर आ रही है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा कि 90s का कौन-सा केरेक्टर जचता मुझ पर??? जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी। लोगों ने अपनी-अपनी डिमांड रखना शुरू कर दिया।
Shraddha Kapoor
यूजर्स लाए कमेंट्स की बाढ़
एक यूजर ने इस पर लिखा कि मधु जैसी जो है बाला, जचेगा बस एक ही करेक्टर, वो है सबसे प्यारी ‘मधुबाला’। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि आपको ‘मधुबाला जी’ का किरदार निभाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो मधुबाला का। एक और यूजर ने लिखा कि मधुबाला। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऑफकोर्स मधुबाला। इंटरनेट पर हर कोई श्रद्धा कपूर को मधुबाला के किरदार में देखने की डिमांड कर रहा है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स तो इस पर कमेंट्स करते थक नहीं रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘घर से पेट भर के खाकर जाओ’, Miss Universe बनने के बाद Sushmita Sen ने सीखा था टेबल मैनर्स
Shraddha Kapoor post
अक्सर लोगों से सवाल करती हैं श्रद्धा कपूर
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि श्रद्धा कपूर ने इस तरह का कोई सवाल सोशल मीडिया पर यूजर्स से पूछा है। एक्ट्रेस अक्सर इस तरह के सवाल यूजर्स से करती रहती है। श्रद्धा कपूर ने चार फरवरी को भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने यूजर्स से पूछा था कि अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं? एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर भी लोगों ने खूब कमेंट्स किए थे।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है एक्ट्रेस का पोस्ट
एक यूजर ने इस पर लिखा था कि हां बिल्कुल। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम तो कब से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि जल्दी कर लो। एक और यूजर ने लिखा था कि दूल्हा कौन हैं? एक अन्य यूजर ने सवाल किया था कि कहां शादी कर रही हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर एक्ट्रेस के पोस्ट पर करते रहते हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर अपने इंस्टाग्राम पर जब पोस्ट करती है, तो वो उसे मजेदार कैप्शन के साथ ही शेयर करती है और फिर एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की तो मानों बाढ़-सी आ जाती है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines