Shraddha Arya ने तारीफ पाने के लिए पति पर बरसाए घूसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

Shraddha Arya ने तारीफ पाने के लिए पति पर बरसाए घूसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

Shraddha Arya ने तारीफ पाने के लिए पति पर बरसाए घूसे, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

विज्ञापन

मुंबई: श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक प्रशंसित सोशल मीडिया यूजर भी हैं। वो अक्सर अपने मजेदार वीडियोज के जरिए फैंस को एंटरटेन करती देखी जाती हैं।

वहीं जबसे उनकी शादी हुई है, तबसे वो अपने पति राहुल के साथ फन करती देखी जाती हैं। इस बीच उनका एक और मजेदार वीडियो (Shraddha Arya Funny Video) सामने आया है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Shraddha Arya Instagram) शेयर किया है, जिसमें वो बीच पर अपने पति के साथ बैठी हुई हैं। बैकग्राउंड में गाना सुनाई दे रहा है ‘तारीफ करोगे कब तक बोलो कब तक’। ये लाइन दो-तीन बार दोहराने के बाद भी उनके पति कोई जवाब नहीं देते, जिसके बाद श्रद्धा उन्हें एक घूसा मारती हैं और फिर राहुल मुंह बनाकर कहते हैं, ‘मेरे सीने में सांस रहेगी जब तक।’

विज्ञापन

‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Shraddha Arya Viral Video) हो रहा है। नेटिजेंस जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनके अलावा कई सेलेब्स ने भी कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन ड्रॉप किया है।

विज्ञापन

होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से लेकर टीवी एक्टर शक्ति अरोरा ने कमेंट किया है। वहीं आम लोगों के रिएक्शन को देखें तो एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल ऐसी खूबसूरत बीवी हो तो तारीफ होनी ही चाहिए’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ