Shraddha Arya Pregnancy: श्रद्धा आर्य ने हाल ही में फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की प्रीता अब रियल लाइफ में भी मम्मी बनने वाली हैं। श्रद्धा ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। शादी के 3 साल बाद श्रद्धा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपनी लाइफ में अपने लिटिल वन का स्वागत करेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं श्रद्धा को कैसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था?
कब मिली गुड न्यूज?
एक्ट्रेस ने अब हालिया इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है और कई मजेदार खुलासे किए हैं। श्रद्धा आर्य को एक बेहद खास दिन पर ये गुड न्यूज मिली थी। दरअसल, नवरात्री के मौके पर एक्ट्रेस पूजन कर कन्याओं के पर धो रही थीं और उसके बाद जैसे ही वो उन्हें खाना परोसने लगीं तो श्रद्धा को अचानक चक्कर आ गए और उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद जब उन्होंने इस बारे में अपने पति को बताया तो वो भी बेहद खुश हो गए।
पति से क्यों रहती हैं दूर?
वैसे श्रद्धा आर्य अपने पति से अलग रहने पर मजबूर हैं। वो चाहकर भी पति के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पातीं। दरअसल, श्रद्धा जहां एक्ट्रेस हैं तो उनके पति नेवी में हैं। उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होती रहती है, जबकि काम के सिलसिले में श्रद्धा को मुंबई रहना पड़ता है। ऐसे में दोनों का काम इनके क्वालिटी टाइम के बीच में आ जाता है। हालांकि, दोनों अक्सर वक्त निकालकर छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं। ऐसे में अब वो प्रेग्नेंट हैं तो एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लेकर इस नए फेज को एन्जॉय करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 ने Animal और Jawan को पीछे छोड़ रचा इतिहास, Shraddha Kapoor ने पोस्ट शेयर कर दिया सबूत
कब आएगा नन्हा मेहमान?
वहीं, अब ये भी जान लेते हैं कि श्रद्धा का बेबी कब इस दुनिया में आने वाला है। दरअसल, अब श्रद्धा आर्य की डिलीवरी डेट को लेकर भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के फाइनल ट्राइमेस्टर में हैं और उस हिसाब से उनकी डिलीवरी इसी साल दिसंबर के महीने में हो सकती है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की डिलीवरी की एग्जैक्ट डेट रिवील नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines