हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना रिलीज, Show Me The Thumka में रणबीर-श्रद्धा ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Show Me The Thumka Song

Show Me The Thumka Song: इन दिनों बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इस बीच अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना ‘शो मी द ठुमका’ (Show Me The Thumka) रिलीज हो गया है। इस गाने की झलक ट्रेलर में दिखाई गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे रिलीज कर दिया है।

फैंस बेसब्री से कर रहे फिल्म का इंतजार

बता दें कि रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह फिल्म बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले मेकर्स ने अब फिल्म के गाने ‘शो मी द ठुमका’ को रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Sonu Walia Birthday: खान एक्टर्स की वजह से तबाह हो गया इस एक्ट्रेस का करियर… अब गुमनाम जिंदगी जी रही है

सवा तीन मिनट का गाना है ‘शो मी द ठुमका’

इस गाने में आपको ‘प्यार’ और ‘लवेबल’ मक्कार के रूप में रणबीर का स्वैग देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें रणबीर को नाचते देख ये जवानी है दीवानी की एक बार याद जरूर आएगी। ये गाना सवा तीन मिनट का है और इसमें श्रद्धा भी अपनी पतली कमर से सबको दीवाना बनाएंगी।

विज्ञापन

सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने गाने को दी अपनी आवाज

साथ ही इस गाने में श्रद्धा येलो साड़ी में नजर आएंगी और शानदार डांस करती दिखेंगी। बता दें कि इस गाने को सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। बतातें चले कि इसके पहले इस फिल्म का गाना ‘प्‍यार होता कई बार’ रिलीज हो चुका है।

और पढ़िए – Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: हार्दिक और नताशा ने शेयर की हल्दी की तस्वीरें, प्यार में डूबा दिखा कपल

विज्ञापन

फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं फैंस 

बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अनोखी जोड़ी और अनूठी प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर कुछ हटकर साबित होगी। ये फिल्म लव रंजन के निर्देशन में बन रही है। साथ ही इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और गाने भी खूब भा रहे हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola