‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना रिलीज, Show Me The Thumka में रणबीर-श्रद्धा ने लूटी महफिल
Edited By Nancy Tomar

Show Me The Thumka Song
Edited By Nancy Tomar

Show Me The Thumka Song
Show Me The Thumka Song: इन दिनों बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इस बीच अब फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना ‘शो मी द ठुमका’ (Show Me The Thumka) रिलीज हो गया है। इस गाने की झलक ट्रेलर में दिखाई गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे रिलीज कर दिया है।
बता दें कि रणबीर और श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह फिल्म बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले मेकर्स ने अब फिल्म के गाने ‘शो मी द ठुमका’ को रिलीज कर दिया है।
इस गाने में आपको ‘प्यार’ और ‘लवेबल’ मक्कार के रूप में रणबीर का स्वैग देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें रणबीर को नाचते देख ये जवानी है दीवानी की एक बार याद जरूर आएगी। ये गाना सवा तीन मिनट का है और इसमें श्रद्धा भी अपनी पतली कमर से सबको दीवाना बनाएंगी।
साथ ही इस गाने में श्रद्धा येलो साड़ी में नजर आएंगी और शानदार डांस करती दिखेंगी। बता दें कि इस गाने को सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। बतातें चले कि इसके पहले इस फिल्म का गाना ‘प्यार होता कई बार’ रिलीज हो चुका है।
बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अनोखी जोड़ी और अनूठी प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर कुछ हटकर साबित होगी। ये फिल्म लव रंजन के निर्देशन में बन रही है। साथ ही इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और गाने भी खूब भा रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: