Sholay Sequel: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘शोले’, जिसकी रिलीज को 50 साल हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. इस बीच अब रमेश शिप्पी ने फिल्म ‘शोले’ के सीक्वल पर अपनी राय रखी है. आइए जानते हैं कि क्या इस फिल्म का सीक्वल आएगा या नहीं?
रमेश सिप्पी ने क्या कहा?
फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में रमेश सिप्पी ने फिल्म ‘शोले’ के सीक्वल पर बात की. इस दौरान रमेश ने कहा कि इसको लेकर बातें होती रहती हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए. रमेश ने कहा कि मैं जो बनाना चाहता था और मुझे जो बनाना था, वो मैं बना चुका हूं. फिर फिल्म के रीमेक और सीक्वल का कोई मतलब नहीं है.
मुझे ये बिल्कुल समझदारी नहीं लगती- रमेश
रमेश ने आगे कहा कि फिल्म के सीक्वल के कॉन्सेप्ट को भी समझना होगा. अमजद खान और संजीव कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं. अमदज खान एक बेहद अहम रोल है. संजीव का रोल फिर भी कोई कर सकता है, लेकिन गब्बर को तो बिल्कुल नहीं. इसलिए मुझे ये बिल्कुल समझदारी नहीं लगती.
फिल्म की रिलीज को 50 साल पूरे
रमेश ने कहा कि कुछ लोगों की सोच अलग हो सकती है, लेकिन मुझे पर्सनली लगता है कि फिल्म शोले को दोबारा नहीं बनाया जा सकता. मैं इसे दोबारा नहीं बना पाऊंगा. ऐसा नहीं है कि मैं इसके खिलाफ हूं, लेकिन मैंने इसके बारे में उस तरह से कभी सोचा ही नहीं है. बता दें कि फिल्म शोले को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं.
दोबारा रिलीज हो रही फिल्म
इस खास मौके पर इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है. फिल्म 12 दिसंबर 2025 को पूरे भारत में 1500 स्क्रीन पर रिलीज होगी. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को दोबारा वैसा ही प्यार मिलता है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Mastiii 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले होंगे बड़े बदलाव, मिला ‘ए’ रेटेड सर्टिफिकेट
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
37 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines