एक हसीना के 3 प्रेमी, पति का कातिल कौन? Netflix पर देखें- A Widow Game

True Story Behind Netflix A Widows Game: सच्ची क्राइम घटना पर आधारित नेटफ्लिक्स की फिल्म A Widow Game एक हसीना और उसके तीन प्रेमियों पर आधारित है। कहानी में दिखाया गया है कि हसीना अपनी अदाओं से एक प्रेमी को ही अपने पति का कातिल बनने को मजबूर कर देती है। किस शातिर प्लान के तहत वो ऐसा करती है, नेटफ्लिक्स पर देखें A Widow Game।

Netflix A Widows Game

सच्ची घटना पर आधारित स्पेनिश क्राइम थ्रिलर फिल्म A Widow's Game एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर।

विज्ञापन

True Story Behind Netflix A Widows Game: सच्ची घटना पर आधारित स्पेनिश क्राइम थ्रिलर फिल्म A Widow’s Game एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जो मैरिटियल अफेयर और चीटिंग की गहरी परतों को उजागर करती है। एक मासूम सी दिखने वाली युवती कैसे इतने बड़े अपराध की योजना को अंजाम दे सकती है, यही इस फिल्म का सार है। A Widow Game फिल्म की कहानी 8 साल पहले स्पेन के वालेंसिया में ब्लैक विडो ऑफ पट्रैक्स के नाम से मशहूर एक मर्डर केस पर आधारित है। समीक्षकों ने इस फिल्म को सराहा और लिखा कि मुख्य नायकों का अभिनय फिल्म को देखने लायक बनाता है।

एक हसीना और उसके तीन दीवाने

फिल्म की कहानी एक हसीना और उसके तीन दीवानों के इधर-उधर घूमती है। नायिका एक नर्स मारिया जेसूस मोरेनो कैंटो (माजे) के किरदार में है जो अपने पति एंटोनियो नवारो सेर्डान की हत्या की साजिश रचती है। शादी से पहले भी उसका प्रेमी है, जिसके साथ वो शादी के बाद भी अंतरंग संबंधों में रहती है। एक बार उसका पति उसकी चीटिंग पकड़ चुका है, लेकिन माफी मांगने के बाद पति उसे माफ कर देता है। हालांकि इसके बाद वो अपने पति के खिलाफ दिल में रंजिश रखने लगती है। ड्यूटी के बहाने बनाकर वो सहेली संग बाहर घूमती है।

Advertisment

शादी को छिपाकर बनाया दूसरा प्रेमी

सहेली संग आउटिंग के दौरान मारिया की मुलाकात डैनियल से होती है और उससे शादी की बात छिपाकर अफेयर शुरू कर देती है। पति के पीछे उसका अफेयर डैनियल संग लंबा चलता है। एक दिन मोबाइल पर डैनियल का मैसेज देख पति के सामने उसकी पोल खुल जाती है और उसके बाद दोनों में काफी विवाद होता है। इस घटना के बाद मारिया अपने पति को रास्ते से हटाने के इरादे जाहिर करती है।

अस्पताल के सहकर्मी का किया माइंड वाश

नर्स मारिया जानती है कि अस्पताल में उसका एक सहकर्मी सल्वाडोर रोड्रिगो लापिएड्रा उसे चोरी छिपे देखता और पसंद करता है। इसी का लाभ उठाकर मारिया उसे अपने हुस्न के जाल में फंसाती है। उसने सल्वाडोर को यह विश्वास दिलाया कि वह अपने पति के कथित दुर्व्यवहार से पीड़ित है। सल्वाडोर उसकी बातों में आ गया और बार-बार उसके बुलाने पर उसके घर जाता। अफेयर का यह सिलसिला भी लंबा चला। सहकर्मी से अफेयर के बाद भी मारिया ने डैनियल से मिलना जारी रखा और पूर्व प्रेमी के घर में खुद आती-जाती रही।

कहानी के सार को समझें

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध A Widow’s Game की कहानी की शुरुआत अगस्त 2017 में वालेंसिया के एक पार्किंग लॉट में एंटोनियो के शव के मिलने से होती है, जिसे सात बार चाकू मारा गया था। इस मर्डर केस की जांच का जिम्मा अनुभवी जासूस ईवा को मिलता है जो तुरंत समझ जाती है कि मारिया एक दोहरी जिंदगी जी रही थी, जिसमें कई प्रेम संबंध और चीटिंग शामिल हैं। उसका सवाल यह है कि उसके कौन से प्रेमी ने इस क्राइम में उसका साथ दिया। जांच में जैसे जैसे क्राइम की परतें खुलीं तो ईवा भी मारिया की जिंदगी को देखकर हैरान रह गई। कार्लोस सेडेस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इवाना बाक्वेरो, कारमेन माची और ट्रिस्टन उलोआ ने शानदार किरदार निभाया। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ