Shobitha Shivanna Passes Away: साउथ इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। साउथ एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सुसाइड करके अपनी जान दे दी है। शोबिता शिवन्ना के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर जैसे ही शोबिता शिवन्ना के निधन की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस के फैंस को भरोसा नहीं हुआ कि शोबिता शिवन्ना ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया है, लेकिन सच यही है कि अब शोबिता शिवन्ना इस दुनिया में नहीं है।
हैदराबाद में किया सुसाइड
सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री शोबिता शिवन्ना ने हैदराबाद में आत्महत्या कर खुदकुशी की है। ‘एराडोंडला मुरू’, ‘एटीएम’ और अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री शोबिता शिवन्ना के निधन की खबर से इंटरनेट पर भी हलचल बढ़ गई है। बता दें कि अभी कथित तौर पर ही ये कहा जा रहा है कि शोबिता ने सुसाइड किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है।
जांच में जुटी पुलिस
हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शोबिता अपने घर पर मृत पाई गई हैं। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वो तुरंत एक्ट्रेस के घर पहुंची। हालांकि, जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक शोबिता की मौत हो चुकी थी और वो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही शोबिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।
शोक में डूबी साउथ इंडस्ट्री
शोबिता की उम्र अभी 30 साल ही थी। अचानक से उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में ला दिया है। किसी को भी इस पर यकीन करना मुश्किल लग रहा है। साउथ के सितारे शोबिता के निधन पर दुख जता रहे हैं। बता दें कि अभी तक शोबिता के परिवार की तरफ से भी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस ने नहीं दिया कोई बयान
ना सिर्फ परिवार बल्कि अभी तक पुलिस ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। साथ ही एक्ट्रेस की मौत के पीछे के कारण भी अभी सामने नहीं आए हैं। अब पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा कि आखिर शोबिता ने सुसाइड क्यों किया।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic ने किसे कही दिल की बात? बोलीं- तुम आखिरी हो, तो…
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines