Shoaib Malik Sana Javed: बीते काफी दिनों से सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के सेपरेशन की रूमर्स शोर मचा रही थीं। वहीं, शोएब मलिक ने कल सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी शादी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने बीते दिन एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) के साथ अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर अपनी शादी पब्लिक कर दी थी। जिसके बाद सानिया मिर्जा का भी इस पर बयान सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने पति से तलाक नहीं लिया बल्कि उन्होंने खुला की है। लेकिन क्या आप जानते हैं शोएब मलिक और सना जावेद का अफेयर कब से चल रहा है?
यह भी पढ़ें: दुनिया को अलविदा कह गई मशहूर सिंगर, सूनी हुई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
सना के एक्स पति से शोएब का कनेक्शन!
बता दें, सना जावेद पहले उमैर जायसवाल (Umair Jaswal) संग निकाह में थीं। साल 2020 से 2023 तक इनका रिश्ता चला। वहीं, सोशल मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जब सना और उमैर रिश्ते में थे तब भी शोएब मलिक उनसे जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं एक बार सना जावेद को बर्थडे विश करने के लिए शोएब ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने उस दौरान सना जावेद के पति उमैर जायसवाल को भी इस पोस्ट में टैग किया था। इसके अलावा वो सना को कई बार आरोपों से बचाते हुए भी नज़र आए।
पहले भी सना की साइड लेते दिखे शोएब
दरअसल, सना जावेद का बचाव करने के लिए कई बार क्रिकेटर शोएब मलिक बीच में कूदे हैं। जब भी किसी सेलिब्रिटी ने सना के बिहेवियर को लेकर कोई टिप्पणी की है तो शोएब उनके सपोर्ट में उतरे हैं। कई मेकअप आर्टिस्ट्स ने सना के बर्ताव पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी दी हैं। एक बार तो मशहूर मॉडल मनल सलीम (Manal Saleem) ने भी सना जावेद के बर्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो अनप्रोफेशनल हैं। एक बार सना ने मनल को दो टके की मॉडल तक कह दिया था। इसके अलावा भी कई पाकिस्तानी कलाकार सना जावेद के बर्ताव पर खुलासे कर चुके हैं।
शोएब ने किया सना का सपोर्ट
हालांकि, शोएब मलिक का कहना था कि उन्होंने सना को हमेशा अपने स्टाफ के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए ही देखा है। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की पर्सनल डिटेल्स पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। इस वक्त शोएब मलिक, उनकी एक्स और करंट वाइफ चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सभी को जानना है कि आखिर शोएब और सानिया का रिश्ता कैसे टूटा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines