Shoaib Ibrahim ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, आखिर क्या बोले?

पहलगाम हमले के बाद शोएब और दीपिका को बेहद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की चर्चा हुई। अब शोएब ने इस ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

Shoaib Ibrahim, Pahalgam Attack

Shoaib Ibrahim, Pahalgam Attack

टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी वाइफ दीपिका कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की बातें होती हैं। हाल ही में दीपिका और शोएब को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब शोएब ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि शोएब ने अपनी सफाई में क्या कहा?

शोएब ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, शोएब ने अपने व्लॉग शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पहलगाम में हुए हमले पर दुख जताया। साथ ही वीडियो में उन्होंने ट्रोलिंग पर भी जवाब दिया। शोएब ने जो व्लॉग शेयर किया है, उसमें वो पहले तो पहलगाम हमले पर बात करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए कहा कि बीते चार-पांच दिन से मैंने कोई व्लॉग नहीं डाला है और इसके पीछे की वजह भी आप जानते हैं।

क्या बोले शोएब?

शोएब ने आगे कहा कि हाल ही में कश्मीर में जो भी हुआ है, वो बेहद दर्दनाक है। इस घटना के बाद मन भी बहुत खराब था। हम लोग वहीं पर थे आस-पास और एक-दो दिन पहले ही वहां से वापस आए थे। उन्होंने कहा कि वहां क्या माहौल रहा होगा? दुनिया में कहीं भी इस तरह का टेरर अटैक होता है, तो इंसानियत को शर्मिंदगी होती है और सिर झुकता है।

धर्म के नाम पर बेकसूर लोगों को मारते हैं

उन्होंने कहा कि इस सबकी वजह से सबसे ज्यादा सिर मुसलमान का ही झुकता है और मेरा तो दोगुना झुका है। जिन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है, वो सभी मुस्लिम हैं, लेकिन मैं उन्हें मुसलमान नहीं मानता हूं। एक्टर ने आगे कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर बेकसूर लोगों को मारते हैं, मैं उन्हें इंसान मानता ही नहीं हूं। इसके अलावा उन्होंने इस हमले के बाद हुई अपनी ट्रोलिंग पर भी बात की।

ट्रोलर्स को दिया जवाब

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मुझे और दीपिका को खूब ट्रोल किया गया। मैंने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें नए व्लॉग की बात कही थी, लेकिन मैं उस वक्त घटना के बारे में नहीं जानता था, लेकिन आप लोगोंका क्या है? आपको तो बस ट्रोल करना है। उन्होंने आगे कहा कि हम कुछ भी लें, लेकिन आपको बस ट्रोल करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ