Bigg Boss OTT 3: फेमस शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों बेहद मसाला देखने को मिल रहा है। शो के घर का माहौल भी बहुत गर्म है। ऐसे में जाहिर है कि शो के घर के अंदर चल रहा मनोरंजन दर्शकों को भी जमकर एंटरटेन कर रहा है। फिर चाहे वह अरमान और विशाल का मसला हो या फिर रणवीर और शिवानी की बहस। हालांकि शो में अक्सर ही ऐसे लोग होते हैं जो दर्शकों को जमकर एंटरटेन करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि शो में अब तक किसने ऐसा किया है?
कौन-कौन हैं ये कंटेस्टेंट?
शिवानी कुमारी
इन दिनों शिवानी कुमारी बिग बॉस ओटीटी 3 में खूब लाइमलाइट चुरा रही हैं। जी हां, शो में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। ऐसे में जाहिर है कि जहां कुछ लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं, तो कुछ लोग गांव की छोरी को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन इस सबके बावजूद भी शिवानी दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। जी हां, लोगों को उनका अंदाज जहां पहले इरीटेट कर रहा था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बेहद फनी और एंटरटेनर बता रहे हैं।
मनीषा रानी
इस लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 की मनीषा रानी का नाम भी शामिल है। जी हां, मनीषा ने भी शो के दूसरे सीजन में खूब लाइमलाइट चुराई थी। भले ही मनीषा शो नहीं जीत पाई थी, लेकिन दर्शकों को मनीषा का अंदाज बेहद पसंद आया था। शो के बाद भी लोगों ने मनीषा को पसंद करना कम नहीं किया और आज भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
राखी सावंत
जी हां, ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी बिग बॉस में खूब लाइमलाइट चुराई है। शो में भले ही राखी के ड्रामे को लेकर दर्शकों ने खूब सवाल किए, लेकिन भई कुछ भी कहो राखी ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं बल्कि राखी अब भी लोगों का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटती हैं। जी हां, राखी अभी भी अपने नए-नए ड्रामे से लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 में नजर आई शहनाज गिल ने भी अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता। शहनाज ने शो तो नहीं जीता, लेकिन शो अंदर वो हमेशा लाइमलाइट में रहती थी। दर्शकों को उनकी हर एक चीज बेहद पसंद आती थी। भले ही उस टाइम कुछ भी रहा हो, लेकिन आज शहनाज की बड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है और एक्ट्रेस के फैंस उनके बारे में हर अपडेट के लिए बेकरार रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Mirzapur 3 में छोटे से सीन से दिल लूट गया ‘रहीम’, नेताओं को लगा शॉक, गोलू भी गई चौक
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
40 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines