Shivani Kumari Reaction After Evicted: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से शिवानी कुमारी का सफर खत्म हो चुका है। वीकेंड के वार में घरवालों के वोटों के आधार पर एलिमिनेशन हुआ जिसमें शिवानी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद से उनके फैंस उनके आफ्टर इविक्शन रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। अब जब शिवानी फिनाले वीक से ठीक पहले बिग बॉस हाउस से नॉमिनेट हो गई हैं तो बाहर आने के बाद उन्होंने अपना पहला व्लॉग बनाया है। अपने व्लॉग में शिवानी कुमारी ने न सिर्फ अपनी जर्नी पर और दोस्ती पर बात की है, बल्कि मेकर्स पर भी अपनी जमकर भड़ास निकाली है। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस हाउस में होने वाली गंदी राजनीति को भी एक्सपोज किया है। जाहिर है कि गांव की छोरी शिवानी विनर बनने की दावेदार थीं। ऐसे में घरवालों के वोटों के आधार पर उन्हें शो से बाहर होना पड़ गया, जिससे उनके फैंस भी काफी नाराज थे।
शिवानी ने ब्लॉग में बताया सच
शिवानी कुमारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में शिवानी कहती हैं, ‘मुझे पता चला है कि मेरे निकलने के बाद विशाल भाई भी घर से बेघर हो चुके हैं। इसके बाद गेम में बचा ही क्या है। इतना गंदा गेम खेला जा रहा है। मैं बाहर निकल आई और विशाल भाई भी बाहर आ गए। अब मेरी टीम के लवकेश कटारिया और सना मकबूल ही बची हैं।’ इसके अलावा उन्होंने अरमान मलिक को एक्सपोज किया। शिवानी ने अरमान पर ब्रेन वॉश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरमान बिग बॉस में काफी गंदा गेम खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: फिनाले से पहले नॉमिनेट हुए 4 कंटेस्टेंट; कौन होगा बाहर, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?
मेकर्स पर लगाए कई आरोप
अपने व्लॉग में शिवानी कुमारी ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए और घर में होने वाली राजनीति की चर्चा की। शिवानी ने कहा, ‘बिग बॉस के घर में इतनी साजिश रची जाती है। जो ग्रुप अच्छा होता है, उसे ये लोग तोड़ने की कोशिश करते हैं। हमारे ग्रुप को तोड़ने की कोशिश हुई।’ शिवानी ने मेकर्स पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जो जीतना चाहता है उसे बाहर निकाल देते हैं। मुझे मेरी आवाज के लिए घर में भेजा गया और अब निकाल दिया।’
ग्रुप तोड़ने के लिए रची साजिश
शिवानी ने आगे कहा कि वो शुरुआत में अच्छा खेल रही थीं लेकिन बाद में उनपर और उनकी आवाज पर लोगों ने वाल उठाने शुरू कर दिए। सभी ने कहा कि वो लोगों से बदतमीजी करती हैं। अंदर सब मेरे खिलाफ थे, लेकिन बाहर उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने मेकर्स पर उनके ग्रुप को तोड़ने के भी कई आरोप लगाए। शिवानी ने कहा कि मेकर्स जानबूझकर ऐसे टास्क रख रहे थे जिससे उनके ग्रुप में दरार आए। बता दें कि शिवानी कुमारी की बिग बॉस हाउस में लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और सना मकबूल के साथ अच्छी दोस्ती थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines