Shivani Kumari, Bigg Boss OTT 3: अगर बात बिग बॉस की हो रही है, तो जाहिर है कि शो में ड्रामा भरपूर मिलेगा। जी हां, इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 चर्चा में है। शो में चल रहा ड्रामा दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। हाल के एपिसोड में नॉमिनेशन प्रकिया पूरी हो गई है, जिसमें लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे अरमान मलिक को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। नॉमिनेशन के बाद शिवानी फिर से अपना ड्रामा शूरू करती हैं और इस दौरान गांव की छोरी बेहोश हो जाती हैं।
अरमान मलिक और साई केतन ने कसा तंज
दरअसल, अगर शो के हाल के एपिसोड की बात करें तो जैसे ही शिवानी ने अपनी करीबी दोस्त चंद्रिका दीक्षित के धोखा दिए जाने के बारे में बात की तो वो रोने लगी और फिर बेहोश हो गई। इसके बाद शिवानी को मेडिकल रूम में ले जाया गया। जैसे ही शिवानी कुछ देर बाद मेडिकल रूम से बाहर आती हैं, तो अरमान मलिक और साई केतन राव शिवानी को ताना मारते हुए कहते हैं कि जब भी नॉमिनेशन होता है, तो शिवानी बीमार होने का नाटक करती हैं।
नॉमिनेशनल टास्क
गौरतलब है कि हाल ही में शो में नॉमिनेशनल टास्क हुआ है, जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को दो कंटेस्टेंट्स बचाने के लिए खत लिखने के लिए कहा था। इस दौरान शिवानी को उम्मीद थी कि वड़ा पाव गर्ल उनके करीब है और इसलिए चंद्रिका, शिवानी की ही मदद करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शिवानी को सिर्फ लव कटारिया से खत मिला। इससे शिवानी को बुरा लगा और जब टास्क पूरा हुआ तो गांव की छोरी गार्डन एरिया में जाकर रोने लगी।
शिवानी को सांस लेने में तकलीफ
हालांकि कुछ घरवालों ने शिवानी को संभालने की कोशिशी की, लेकिन वो रोए जा रही थी। इस दौरान चंद्रिका भी शिवानी से बात करने के लिए आती हैं, लेकिन शिवानी अपनी नाराजगी जाहिर करती है। इसके बाद जब शिवानी अकेली होती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे शिवानी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। जी हां, लगातार रोने की वजह से शिवानी को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
वड़ा पाव गर्ल और गांव की छोरी में सुलह
धीरे-धीरे शिवानी को उल्टी जैसा भी महसूस होता है और शिवानी की हालत देखकर सना मकबूल, विशाल और चंद्रिका उन्हें वॉशरूम लेकर जाते हैं, लेकिन जब शिवानी उल्टी करती हैं, तो इसके बाद वो जमीन पर हिर जाती हैं। शिवानी को बेहोश देखकर बाकी घरवाले भी वहां आ जाते हैं और इसके बाद गांव की छोरी को मेडिकल रूम में लाया जाता है। हालांकि कुछ देर बाद ही शिवानी बाहर भी आ जाती हैं और इस दौरान वड़ा पाव गर्ल और गांव की छोरी में सुलह भी हो जाती है।
लोगों का क्या है कहना?
अब सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। जी हां, ना सिर्फ अरमान और साई बल्कि इंटरनेट यूजर्स का भी कहना है कि जब भी नॉमिनेशन की बात आती है, तो शिवानी बीमार होने या बेहोश हो जाती हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि वो एक्टिंग क्वीन है। दूसरे यूजर ने लिखा कि पागल है ये। तीसरे यूजर ने कहा कि सही कहा नॉमिनेशन होते ही ड्रामा शुरू कर देती है। इस तरह के कमेंट्स यूजर शिवानी को लेकर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss की ये हसीना कौन? जिसने एक ही दिन में सोशल मीडिया से हटाई शादी की फोटोज
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines