हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वो कौन होती है माफी देने वाली...,' Shivani बनीं Elvish-Love के बीच दरार पैदा करने की वजह!

Shivani Kumari, Elvish Yadav, Lovekesh Kataria: बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है, लेकिन शो के कुछ कंटेस्टेंट अभी भी साथ हैं। हाल ही में लवकेश कटारिया को शिवानी कुमारी के गांव में देखा गया। वहीं, अब एल्विश इससे नाराज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shivani Kumari, Elvish Yadav, Lovekesh Kataria

Shivani Kumari, Elvish Yadav, Lovekesh Kataria: कुछ ही दिन पहले बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन की विनर सना मकबूल रही हैं। शो में इस बार अरमान मलिक, रणवीर शौरी, नैजी, विशाल पांडे, लव कटारिया और शिवानी मलिक सहित कई कंटेस्टेंट नजर आए थे। बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को लवकेश कटारिया का सपोर्ट करते देखा गया।

एल्विश ने शेयर किया वीडियो

हालांकि शो के खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों को लेकर अभी भी बातें हो रही हैं। इस बीच अब एल्विश ने एक व्लॉग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शिवानी कुमारी से माफी मांगने के कटारिया के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

शिवानी कुमारी से मांगी माफी

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने हालिया व्लॉग में इस बात का जिक्र किया और फोन में एक वीडियो दिखाते हुए बोले कि ये देखो… शिवानी कुमारी ने लगाई अर्चित, लक्ष्य और एल्विश यादव की क्लास। एल्विश ने कहा कि वैसे तो मेरे नाम का हैशटैग यूज किया है, लेकिन अर्चित, लक्ष्य भी सॉरी कह रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता किस बात के लिए, क्योंकि मैंने व्लॉग नहीं देखा।

वो होती कौन हैं माफ करने वाली- एल्विश

अपने वीडियो में एल्विश ने आगे कहा कि मैंने बस एक्स पर सुना कि मैं अपने शब्दों के लिए माफी चाहूंगा। एल्विश ने कहा कि मैं इनसे मिलकर बात करूंगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश इस बात पर नाराज हो रहे हैं। साथ ही वो फोन पर किसी से बात कर रहे हैं कि तुम भी जानते थे कि ये नहीं करना था और वो होती कौन हैं माफ करने वाली?

शिवानी के गांव गए थे लवकेश

बता दें कि हाल ही में शिवानी कुमारी ने लवकेश को अपने गांव बुलाया था, जिसका एक व्लॉग भी शिवानी ने शेयर किया है। शिवानी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लवकेश उनके गांव में हैं और शिवानी उनको देखकर हैरान है। इस दौरान शिवानी ने लव को राखी भी बांधी और उन्हें एक गिफ्ट भी दिया। इस दौरान लव ने विशाल को भी वीडियो कॉल पर लिया और बात की। साथ ही वीडियो में अर्चित कहते हैं कि मैं आपसे क्षमा मांगना चाहूंगा। व्लॉग में आगे शिवानी कहती हैं कि लक्ष्य अर्चित दोनों माफी मांग रहे हैं, लेकिन मेरी ऑडियंस के हाथ में है।

यह भी पढ़ें- Sapna Gill कौन? जो भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ से विवाद को लेकर चर्चा में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें