कार खरीदने पर ट्रोल हुई Bigg Boss OTT 3 की ये कंटेस्टेंट, अब मैनेजर ने किया सच का खुलासा

Shivani Kumari Manager Clarification on New Car: Bigg Boss OTT 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं जिसकी वजह है उनकी नई कार के साथ एक तस्वीर। अब शिवानी के मैनेजर ने इस पर बात करते हुए काफी कुछ साफ किया है। क्या कुछ कहा है शिवानी कुमारी ने देखिए रिपोर्ट में।

Shivani Kumari With New Car

Shivani Kumari With New Car

विज्ञापन

Shivani Kumari Manager Clarification on New Car: Bigg Boss OTT 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी हाल ही में नई कार खरीदने को लेकर चर्चाओं में आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स में आई तस्वीरों और खबरों ने दावा किया था कि शिवानी ने 13 लाख रुपये की नई कार खरीदी है। लेकिन अब शिवानी के मैनेजर ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिससे फैन्स और मीडिया के होश उड़ गए हैं। क्या कुछ कहा है शिवानी के मैनेजर अभिषेक कुमार ने चलिए आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

विज्ञापन

नई कार के साथ वायरल हुई शिवानी की तस्वीर

दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें शिवानी अपने परिवार के साथ एक चमचमाती कार के सामने खड़ी नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद मीडिया में खबर आई कि शिवानी ने अपने नए घर के बाद अब महंगी कार को खरीदा है। इससे लोगों ने ये मान लिया कि शिवानी के जीवन में बड़े बदलाव आ रहे हैं और उन्होंने अब अपनी मेहनत का पूरा आनंद लेना शुरू कर दिया है।

हालांकि शिवानी के मैनेजर अभिषेक ने इन सब अटकलों को नकारते हुए सच का खुलासा किया है। उन्होंने साफ किया कि कार की जो तस्वीर वायरल हुई है, वो एक पब्लिसिटी स्टंट था और शिवानी ने वास्तव में कोई कार नहीं खरीदी है। अभिषेक ने बताया कि कार के बगल में शिवानी की फोटो सिर्फ एक प्रचार के उद्देश्य से ली गई थी और खुद उन्होंने ही वो कार खरीदी है, न कि शिवानी ने।

विज्ञापन

बिग बॉस से नहीं मिली फीस

इसके अलावा अभिषेक कुमार ने ये भी बताया कि शिवानी कुमारी और बिग बॉस OTT 3 के सभी कंटेस्टेंट्स को शो के निर्माताओं से अभी तक उनकी फीस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस टीम ने पैसा देने के लिए जो इनवॉइस तैयार किया था, उसमें कुछ गलतियां निकली हैं, जिसकी वजह से सभी कंटेस्टेंट्स को अब तक उनका पैसा नहीं मिला है। इस स्थिति से शिवानी और बाकी कंटेस्टेंट्स भी परेशान हैं और उनके बचे हुए पैसों का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रोल हो रही थीं शिवानी कुमारी

दरअसल जब से शिवानी की नई कार के साथ तस्वीर वायरल हुई थी तब से वो ट्रोल हो रही थीं। शिवानी ने अपने पैसे को लड़कियों की शिक्षा में इस्तेमाल करने का दावा किया था लेकिन जब लोगों ने ये देखा कि उन्होंने नई कार खरीद लगी तो उन्हें लगा कि शिवानी ने बिग बॉस के पैसे से कार ले ली है।

विज्ञापन

लड़कियों की शिक्षा के लिए खर्चेंगी पैसा

शिवानी कुमारी ने बिग बॉस से बाहर आते ही दावा किया था कि वो लड़कियों की शिक्षा और उनकी तरक्की के लिए पैसा लगाएंगी। शिवानी ने अपने बयान में कहा था कि वो नहीं चाहतीं कि उनके जैसे किसी दूसरी लड़की को भेदभाव का सामना करना पड़े। उनका सपना था कि बिग बॉस OTT 3 जीतने के बाद वो लड़कियों को प्रेरित कर सकें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बावजूद इसके वो अपनी बिग बॉस से हुई कमाई का इस्तेमाल उन लड़कियों की बेहतरी के लिए करेंगी और उनकी शिक्षा में मदद करेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ