Shivangi Joshi Kushal Tandon Viral Photo: टीवी के रूमर्ड कपल शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है। इन दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं। एक शो में साथ काम कर उन्होंने न सिर्फ अपनी ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री से भी सुर्खियां बटोरी हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। वहीं, जबसे शिवांगी का अपने को-स्टार से ब्रेकअप हुआ है उनका नाम कुशाल से जोड़ा जा रहा है।
फिर साथ दिखे शिवांगी और कुशाल
बीच में तो ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया था कि 1 हफ्ते के अंदर दोनों सगाई कर लेंगे। हालांकि, बाद में इन दोनों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर साफ कर दिया था कि ये सब झूठ है। दोनों ने अपनी शादी की खबरों को खारिज कर फैंस की कन्फ्यूजन दूर कर दी थी। लेकिन एक बार फिर इनके प्यार के चर्चे तेज हो रहे हैं।
थाईलैंड से वायरल हुई तस्वीर
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की एक फोटो वायरल हो रही है। इसे इन दोनों की हॉलिडे फोटो बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये फोटो इंडिया की नहीं बल्कि विदेश की है। सामने आई तस्वीरें में ये रूमर्ड कपल साथ में बैठे हुए हैं और बातें करते हुए बॉक्सिंग मैच एन्जॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फोटो इनकी थाईलैंड ट्रिप की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुशल काफी समय से अब्रॉड में ट्रिप के मजे उठा रहे हैं। अब लगता है शिवांगी भी एक्टर के पीछे-पीछे थाईलैंड पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भिडू’ शब्द के इस्तेमाल पर Jackie Shroff पहुंचे कोर्ट, इन चीजों से छेड़छाड़ पर भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
तस्वीर वायरल होते ही मची सनसनी
बांग्ला बॉक्सिंग स्टेडियम से अब इन दोनों की फोटो वायरल हो गई है। हालांकि, इस कपल ने ये तस्वीर खुद अपने अकाउंट से शेयर नहीं की है बल्कि ये तो किसी ने बिना इन दोनों को भनक पड़ने दिए क्लिक कर ली है। अब इस फोटो से एक बार फिर इनके रिलेशनशिप में होने के चर्चे तेज हो गए हैं। अब इस तस्वीर पर ये दोनों क्या सफाई देंगे ये देखना होगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines