Shivangi Joshi Kissing Video: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) किसे डेट कर रही हैं? ये सवाल इस वक्त उनके सभी फैंस के मन में उठ रहा है। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस का नाम टीवी के एक हैंडसम हंक के साथ जोड़ा जा रहा है। गॉसिप गलियारों में ऐसे चर्चे हैं कि शिवांगी जोशी इन दिनों कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। ऐसे में कभी इनकी सगाई की खबर आती है तो कभी शादी को लेकर अपडेट आता है।
शिवांगी जोशी का किसिंग वीडियो लीक
हालांकि, ये दोनों कई बार ऑफिशियली इस पर सफाई दे चुके हैं कि ये दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। फिर भी इनके फैंस हैं कि ये बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। वहीं, अब उनका शक और भी गहरा होने वाला है क्योंकि अब शिवांगी जोशी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने एक्ट्रेस की लव लाइफ की पोल खोल दी है। अब एक्ट्रेस का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। हाल ही में थाईलैंड ट्रिप से एक्ट्रेस की रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन संग कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं।
वीडियो ने खोल दी लव बर्ड्स की पोल
वायरल फोटोज में ये दोनों साथ बैठकर बॉक्सिंग मैच एन्जॉय करते दिख रहे थे। वहीं, अब उसी दिन का एक और वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कुशाल अपनी रूमर्ड लेडी लव को प्यार से किस करते दिख रहे हैं। दोनों को रोमांटिक होते अब किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर लीक भी कर दिया। ये देखने के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि शिवांगी और कुशाल डेटिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya संग तलाक नहीं ले रहीं Natasa Stankovic? अफवाहों की खुद निकाली हवा
मोहसिन खान के साथ भी थे प्यार के चर्चे
बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस का नाम अपने को-स्टार मोहसिन खान के साथ भी जुड़ा था। दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद थी। इनकी बॉन्डिंग देखकर तो ऐसा ही लगता था कि ये दोनों कभी भी अलग नहीं होंगे। हालांकि, वक्त के साथ दोनों में दूरियां बढ़ीं और कुछ गलतफहमियों के बाद कथित रूप से इनका रिश्ता खत्म हो गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी और कुशाल की लव स्टोरी भी शो के सेट पर ही शुरू हुई है।
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
59 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
14 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
19 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
20 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
21 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines