Shivangi Joshi, Kushal Tandon Wedding Rumours: बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों टीवी के मशहूर शो ‘बरसातें’ में साथ काम करने वाले एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, दोनों को लेकर लंबे टाइम से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बीच अब खुद शिवांगी ने इन खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है। साथ ही कुशाल ने भी खबरों पर रिएक्ट किया है।
शिवांगी ने कहा- आई लव…
शिवांगी जोशी ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस मान रहे हैं कि उन्होंने अपनी और कुशाल की शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। पोस्ट में शिवांगी ने लिखा है कि आई लव रूमर्स, आई ऑलवेज फाइंड आउट अमेजिंग थिंग्स अबाउट मॉयसेल्फ, आई नेवर न्यू। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिवांगी और कुशाल की शादी की खबरें महज अफवाहें हैं।
Shivangi Joshi
कुशाल बोले- मेरी सगाई हो रही है…
इतना ही नहीं बल्कि कुशाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि यार मीडिया वालों, एक बात बताओ, मेरी सगाई हो रही है और मुझे ही नहीं पता। मैं थाइलैंड में अपनी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग पूरी कर रहा हूं। ये आपका सूत्र कौन है? अब शादी की खबरों पर दोनों का रिएक्शन आने के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद हैं कि कुशाल और शिवांगी जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं।
Kushal Tandon
फैंस हुए निराश
बता दें कि कुछ टाइम पहले दोनों की साथ में फोटो सामने आई थी। जैसे ही फोटो फैंस ने देखी तो लोगों ने इनके रिलेशन में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। इटंरनेट पर जमकर चर्चा होने लगी कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं। अब वक्त के साथ ही इसका खुलासा भी होगा, तब तक फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- बिना कपड़ों के रोते हुए होटल से बाहर निकली Britney Spears, बॉयफ्रेंड बना वजह! क्या है सच?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines