Shivangi Joshi Birthday Special: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस घर-घर में बेहद फेमस हैं। लोगों में शिवांगी को लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है। फैंस भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और हमेशा शिवांगी की तारीफ करते नजर आते हैं। आज यानी 18 मई को एक्ट्रेस का बर्थडे है। इस खास मौके पर हम आपको शिवांगी जोशी से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
पहला चेक देखकर फूली नहीं समाई थी शिवांगी
ये तो सभी जानते हैं कि शिवांगी जोशी टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘नायरा’ से फेमस हुई हैं, लेकिन एक्ट्रेस को जो पहला चेक मिला था वो ‘खेलती है जिंदगी’ से मिला था और वो एक लाख कुछ रुपये का था। एक इंटरव्यू में शिवांगी ने खुद बताया था कि उनकी एक दिन की सैलरी चार हजार रुपये हुआ करती थी। जब एक्ट्रेस को ये पहला चेक मिला था तो वो इसे देखकर फूली नहीं समाई थी और उन्होंने इस पैसे से अपनी फैमिली वालों में सभी के लिए कुछ ना कुछ लिया था।
मैं कोई सेलेब्रिटी नहीं- शिवांगी
एक इंटरव्यू में बात करते हुए जब शिवांगी से उनकी बैड हैबिट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अक्सर मैं जब रात को लेट सोती हूं, तो फिर चाहें कितनी बार भी आलर्म बज जाए या मेरी मम्मी कितनी बार भी उठा ले, मैं नहीं उठती हूं। इतना ही नहीं बल्कि इस इंटरव्यू में शिवांगी ने कहा था कि मैं कभी खुद को सेलेब्रिटी नहीं मानती। हां, मैं कलाकार हूं और मैं बस अपना काम करती हूं। मेरे घर पर भी मुझे सेलेब्रिटी की तरह कोई नहीं मानता और ये अच्छी बात है। मैं चाहती भी नहीं हूं कि ऐसा हो।
एक कमरे में पहले दिन रहीं थी, जिसमें दो लेडीज पहले से रह रही थी
वहीं, अपनी स्ट्रगल जर्नी पर बात करते हुए शिवांगी कहती हैं कि सबकी अपनी-अपनी लाइफ होती है और अपना-अपना स्ट्रगल होता है। मेरी लाइफ भी इस दौर से गुजरी है और मैं जब मुंबई आई थी तो पहले दिन बेहद छोटे कमरे में रही थी, जिसे और भी लोग शेयर करते थे। तब मैंने अपनी मां से कहा था कि वापस चलते हैं, लेकिन उस टाइम मेरी मां ने मेरा साथ दिया और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अगले दिन दूसरे घर में शिफ्ट हुए।
किसी ने रिजेक्ट नहीं किया
एक्ट्रेस कहती हैं कि पहले वो जानती भी नहीं थी कि ऑडिशन भी देने होते हैं और जब मुंबई आई थी तो वो देखती थी कि अच्छा यहां ऑडिशन हो रहे हैं, तो वो जाकर ऑडिशन दे देती थी। भले ही उन्हें उस रोल के लिए कास्ट नहीं किया गया, लेकिन किसी ने उन्हें रिजेक्ट नहीं किया और ये नहीं कहा कि आप इसके लायक नहीं है।
यह भी पढ़ें- तो इसलिए गायब हुए थे Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’, 25 दिन से लापता थे एक्टर, फैंस भी रहे परेशान
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
9 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
12 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines