हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shivaji Satam ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, CID फैंस हुए कंफ्यूज, इंटरनेट पर चर्चा भी शुरू

जबसे सीआईडी से शिवाजी साटम गए हैं, तबसे ही फैंस एसीपी प्रद्युमन की वापसी की मांग पर अड़े हैं। इस बीच अब साटम ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो फैंस को और भी ज्यादा कंफ्यूज कर रहा है।

विज्ञापन
Shivaji Satam

पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शो को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब शो के पॉपुलर केरेक्टर एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो फैंस को कंफ्यूज कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शिवाजी ने ऐसा क्या शेयर किया है, तो आपको बता देते हैं कि शिवाजी ने अपना फेमस डायलॉग बोला है। आइए जानते हैं इस पोस्ट के बारे में…

शिवाजी ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, शिवाजी साटम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट में शिवाजी ने लिखा है कि कुछ तो गड़बड़ है और एक चमकते हुए सितारे का साइन। जैसे ही शिवाजी का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया और कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बारिश कर दी।

यूजर्स हुए एक्साइटेड

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि येस सर, वेलकम बैक। दूसरे यूजर ने कहा कि आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि एसीपी सर इज कमिंग बैक। एक और यूजर ने कहा कि बहुत एक्साइटेड हूं। एक ने कहा कि फाइनली सर कमबैक। एक और ने लिखा कि मतलब समझ गए सर, वेलकम बैक। एक और ने कहा कि आपका बहुत इंतजार है।

विज्ञापन

Shivaji Satam

शो में वापसी कर सकते हैं साटम

इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स शिवाजी का वेलकम कर रहे हैं। हालांकि, शिवाजी के इस पोस्ट से ये क्लियर नहीं होता है कि वो शो में आ रहे हैं या नहीं, लेकिन लोगों ने इसे एक हिंट के तौर पर लिया है और सभी समझ रहे हैं कि शो में शिवाजी की जल्दी ही वापसी होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ टाइम पहले ये भी सुनने में आया था कि शिवाजी शो में फिर से रि-एंट्री करेंगे। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि शिवाजी के इस पोस्ट का क्या मतलब है और वो शो में आ रहे हैं या नहीं?

विज्ञापन

Shivaji Satam

यह भी पढ़ें- Preity Zinta ने Yuzi Chahal के लिए लिखी लंबी पोस्ट, पहली बार कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola