'मुझे नहीं बताया गया कि..' CID में ACP प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म होने पर बोले शिवाजी साटम

फेमस टीवी शो सीआईडी से एसीपी प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म फाइनली खत्म कर दिया गया है। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं है।

shivaji satam reaction on acp pradyuman track finish announced in cid sony liv

CID Actor Shivaji Satam File Photo

सोनी टीवी का कल्ट शो सीआईडी अपने दूसरे सीजन के साथ जब से लौटा है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म हो चुका है। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। वह सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इन सब के बीच एसीपी प्रद्युम्न किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने बताया कि सीआईडी से उनके ट्रैक को खत्म कर दिया गया है या फिर नहीं मेकर्स ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। उन्होंने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया था।

ट्रैक खत्म होने के बारे में नहीं पता

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर शिवाजी साटम ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मैंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है। मेकर्स को पता है कि आगे शो में क्या होने वाला है।’ एक्टर ने कहा कि उन्होंने हर चीज को अपने हिसाब से लेना सीखा है। अगर सीआईडी से ट्रैक खत्म कर दिया जाता है तो इससे उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

ब्रेक पर क्यों है शिवाजी साटम?

बातचीत के दौरान शिवाजी साटम ने आगे कहा, ‘मुझे ये नहीं बताया गया कि सीआईडी से मेरा ट्रैक खत्म कर दिया गया है या नहीं। फिलहाल मैं इस शो की शूटिंग नहीं कर रहा हूं। मैं मई महीने में छुट्टी लेने की प्लानिंग कर रहा हूं क्योंकि मेरा बेटा विदेश में रहता है। अब वह इंडिया लौट रहा है।’

22 साल तक निभाया ये किरदार

शिवाजी साटम ने आगे कहा, ‘मैंने सीआईडी के पिछले सीजन में 22 साल तक एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाया और इसका आनंद लिया है। मेरे लिए ये खूबसूरत जर्नी रही। इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अभी मैं सिर्फ एक ब्रेक पर जा रहा हूं और अपनी लाइफ को एन्जॉय करने जा रहा हूं। मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि हर किसी को एक ब्रेक लेने का हक मिलना चाहिए। मेरा ट्रैक फिर शुरू होगा या नहीं, ये ऐसा है कि मेकर्स को अच्छी तरह से पता है।’

मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

सीआईडी के मेकर्स ने शनिवार देर रात सोनी के इंस्टा पेज पर एसीपी प्रद्युम्न का ट्रैक खत्म करने की आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘एसीपी प्रद्युमन की प्यारी याद में… एक ऐसा नुकसान जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। एक युग का अंत।’ इस पोस्ट पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और एसीपी प्रद्युम्न की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ