Shiv Thakare Viral Prank Video: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्टर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। जब वो सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा थे तो उनकी अच्छाई ने लोगों को इम्प्रेस कर दिया था। फैंस ने उन्हें जिताने की पूरी कोशिश की और लोगों को लगा था कि मराठी बिग बॉस जीतने के बाद ये वाले बिग बॉस का खिताब भी शिव ठाकरे के नाम हो जाएगा। हालांकि, वो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) नहीं जीत पाए। वहीं, अब उनके फैंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। शिव ठाकरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखने के बाद एक्टर के फैंस घबरा सकते हैं। तो आपको यही सलाह है कि इस वीडियो को देखने से पहले आप अपने दिल को मजबूत कर लें।
यह भी पढ़ें: बेबी डॉल स्कर्ट में दिखा Urfi Javed का बोल्ड अवतार, यूजर्स भी बोले ‘डॉल को भी नहीं छोड़ा’
शिव ठाकरे को ये क्या हो गया?
दरअसल, अब शिव ठाकरे की हालत बिगड़ी हुई नजर आ रही है। उनका हुलिया देख आपकी भी चीख निकल सकती है। उनकी शक्ल इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। उनकी पूरी बॉडी पर बड़े-बड़े फोड़े निकल आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे शिव ठाकरे किसी भयानक बीमारी से ग्रस्त हों। उन्हें अब ये क्या हो गया ये देखकर फैंस भी घबरा गए हैं। इतना ही नहीं अपनी इस हालात की वजह से शिव ठाकरे को सड़क पर भीख मांगनी पड़ रही है। वो दर-बदर भटककर लोगों से भीख मांगने पर मजबूर हो गए हैं। उन्हें देखकर कुछ लोगों को ‘आई’ (I) फिल्म की याद आ सकती है क्योंकि शिव ठाकरे का हुलिया अब बिल्कुल वैसा ही लग रहा है। यहां देखें वीडियो:
हालत देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे
मगर कहानी में एक ट्विस्ट है। फैंस को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि सच में शिव को ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वो तो बस प्रैंक करने निकले थे। उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप लगाकर ये वीडियो बनाया है और लोगों के साथ प्रैंक कर उनका रिएक्शन रिकॉर्ड किया है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिव जब इस खराब हुलिए में सड़क पर गए तो लोग उनसे डरते हुए नज़र आ रहे हैं। कुछ लोग इस बात से घिन खा रहे है कि कहीं एक्टर उन्हें टच न कर दे। वहीं, ऑटो में बैठी एक आंटी तो शिव को देखकर बुरी तरह से डर गई। उनके चीखने की वजह से ये वीडियो वायरल हो गया। वहीं, एक ऑटो चलाने वाले शख्स ने जिस तरह से शिव की मदद की है वो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। आज वो ऑटो वाले भैया नेशनल हीरो बन गए है।
लोगों ने कैसे किया रिएक्ट?
वहीं, शिव के इस वीडियो पर भी फैंस के जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘रिक्शा वाले काका ने दिल जीत लिया।’ तो एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, ‘आंटी का रिएक्शन।’ एक ने लिखा, ‘ऑटो वाले को सलाम है भाई।’ एक ने शिव की तारीफ करते हुए कहा, ‘वैसे आपने कमाल का परफॉरमेंस किया।’ एक बोला, ‘मैं आंटी के रिएक्शन पर अपनी हंसी नहीं रोक सकता।’ एक कमेंट आया है, ‘ये है रियल प्रैंक।’ किसी ने लिखा, ‘मुझे आई फिल्म की याद दिला दी।’ एक फैन ने लिखा, ‘प्रैंक ऐसा करो कि सब डर जाएं।’ बता दें, इन दिनों शिव डांस रियलिटी शो Jhalak Dikhhla Jaa 11 में नज़र आ रहे हैं और ये गेटअप भी उन्होंने इसी शो के लिए लिया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines