Shiv Thakare Girlfriend: ‘बिग बॉस मराठी 3’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के पहले रनर अप रहे शिव ठाकरे अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। एक्टर का नाम काफी समय से डेजी शाह (Daisy Shah) के साथ जुड़ रहा था। लोगों को उनके बीच एक जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री दिखती थी और कई बार इनसे यही सवाल किए गए कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? अब इन सब रूमर्स के बीच शिव ठाकरे ने अपने रिलेशनशिप पर ठप्पा लगा दिया है।
शिव ठाकरे ने कंफर्म किया रिलेशनशिप
ये बात अलग है कि शिव ठाकरे डेजी शाह नहीं बल्कि किसी और के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। इस बात का सबूत खुद उन्होंने अपने फैंस को दिया है। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है वो भी मिस्ट्री गर्ल के साथ। अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में शिव ठाकरे एक लड़की के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच प्यार दिख रहा है।
किसे किस करते नजर आए शिव ठाकरे?
इतना ही नहीं शिव अपनी लेडी लव को किस करते हुए भी दिख रहे हैं। एक्टर को एक मिस्ट्री गर्ल के सिर पर किस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, शिव ने अपनी गर्लफ्रेंड की शकल हाईड कर दी है। लड़की के फेस पर हार्ट का इमोजी लगाकर उन्होंने फैंस को भी कंफ्यूज कर दिया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि ये हसीना कौन है? बात दें, शिव ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक रोमांटिक सॉन्ग भी लगाया है। इस तस्वीर के पीछे गाना चल रहा है, ‘मेरी 100 बीमारियों का तू इलाज है, तू ही मेरा बीता वक्त तू ही आज है।’
शिव ठाकरे को हुआ प्यार
यह भी पढ़ें: Ulajh से Vedaa तक अगस्त में रिलीज होंगी 8 बॉलीवुड मूवीज, 15 को तो एक साथ आएंगी 4 फिल्में
मिस्ट्री गर्ल संग एक्टर ने किया रोमांस
अब ये लड़की कौन है अभी तक ये खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये डेजी तो पक्का नहीं हैं। अब देखना होगा कि अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म करने के बाद शिव ठाकरे इस मिस्ट्री गर्ल का चेहरा कब दिखाते हैं। फिलहाल उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें, इस पोस्ट में किसी को भी टैग नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines