फेमस टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपने हालिया इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ से जुड़े सभी सीक्रेट एक साथ रिवील कर दिए हैं। एक्ट्रेस ने अपने बचपन की बदसूरत यादों के साथ-साथ जवानी के दिनों में मिले धोखों तक पर बात की है। पिता ने तो बचपन में ही एक्ट्रेस का साथ छोड़ दिया था। वहीं, जब बात प्यार की आई, तब भी शाइनी दोशी का दिल बुरी तरह से टूटा था। उनका 7 साल लम्बा रिश्ता इस कदर टूटा कि एक्ट्रेस पूरी तरह बिखर गई थीं।
7 साल के रिश्ते में शाइनी दोशी को मिला धोखा
एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वो एक लड़के को 7 साल से डेट कर रही थीं और वो मुंबई से नहीं, बल्कि गुजरात से था। इसके बाद से पूछा गया कि उनका ये रिश्ता क्यों टूटा? तो शाइनी दोशी ने बताया कि चीटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हुआ था। शाइनी ने रिवील किया कि एक लड़की के साथ उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को पकड़ा था और फिर कई नाम आते रहे। यानी एक्ट्रेस को उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने कई लड़कियों के साथ चीट किया था।
लगभग 1 साल तक डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस
आपको बता दें, इस धोखे के बाद शाइनी दोशी पूरी तरह से बिखर गई थीं और करीब 1 साल तक डिप्रेशन में थीं। शाइनी ने कहा कि उस जमाने में तो पता भी नहीं चलता था कि डिप्रेशन है। आप सिर्फ रोते थे और सोचते थे कि कुछ करने का मन नहीं कर रहा है। उनके लिए एक वक्त बहुत ही बुरा था क्योंकि उन्हें काम भी करना था, पैसे भी कमाने और अपनी मम्मी और भाई को भी देखना था। ऊपर से जब बॉयफ्रेंड ने चीट किया तो एक्ट्रेस ऑडिशन में जाकर ब्लेंक हो जाती थीं और वो डायलॉग्स नहीं बोल पाती थीं। जब चौथी बार वो डायलॉग्स नहीं बोल पाईं तो घर जाकर मम्मी से बात करते हुए खूब रोई थीं।
मां के एक सवाल से एक्ट्रेस ने बदला था अपना फैसला
शाइनी दोशी चीटिंग के बावजूद बॉयफ्रेंड के पास वापस जाना चाहती थीं। वो सोचती थीं कि चीटिंग है तो कोई बात नहीं, हो जाएगा सब ठीक। हालांकि, एक्ट्रेस को एक दिन उनकी मां ने बैठकर समझाया और कहा- ‘तू आज रोएगी तो चलेगा, लेकिन पूरी जिंदगी रोएगी तो नहीं चलेगा। तो आज रो ले जितना रोना है। फैसला तुम्हारा है, अगर तू उस जिंदगी को चुनती है, तो तू मेरी जैसी जिंदगी जिएगी। क्या तुझे मेरी जैसी जिंदगी जीनी है?’ एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया ‘नहीं’। इसके बाद एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया उस वक्त उनके पास काउंसलिंग करवाने के पैसे भी नहीं थे। ऐसे में वो अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही बात करती थीं। जब भी शाइनी दोशी को कोई प्रॉब्लम होती थी, तो वो बेस्ट फ्रेंड के पास जाती थीं और आज भी वही करती हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines