पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे शॉकिंग खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिवील किया कि उन्होंने अपने बचपन में क्या-क्या देखा है। शाइनी दोशी ने चाइल्डहुड ट्रॉमा पर बात करते हुए कई पर्सनल डिटेल्स दुनिया के साथ शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन से वो काम कर रही हैं और अपने परिवार का पेट पाल रही हैं, क्योंकि उनके पिता ने मां के साथ-साथ उन्हें और उनके भाई को भी छोड़ दिया था।
शाइनी दोशी को पिता कहते थे प्रॉस्टिट्यूट
शाइनी दोशी ने खुलासा किया कि उनका परिवार एक बहुत ही रूढ़िवादी सोच वाला था। ऐसे में सभी लोग एक्टिंग को नीची नजरों से देखते थे। जब शाइनी दोशी मॉडलिंग और एक्टिंग करती थीं, तो सभी परिवार वाले उन्हें प्रॉस्टिट्यूट बुलाते थे। एक्ट्रेस ये सब बताते हुए इमोशनल हो गईं कि उनकी मेहनत को प्रॉस्टिट्यूशन का नाम दे दिया गया था। इतना ही नहीं उनके खुद के पिता उन्हें प्रॉस्टिट्यूट कहते थे। शाइनी दोशी ने रिवील किया जब वो ऐड शूट करती थीं, तो कभी-कभी पैकअप होने में रात के 2-3 बज जाते थे। जब वो अपनी मम्मी के साथ घर जाती थीं, तो उनके पेरेंट्स में खूब लड़ाई होती थी।
दाने-दाने के लिए मोहताज हुआ परिवार
इस लड़ाई के दौरान एक्ट्रेस के पिता उनकी मां को कहते थे कि ‘ये क्या धंधा करवाने लेकर जा रही है उसे।’ शाइनी दोशी ने रिवील किया कि जब वो 16 साल की थीं, तो उनके पेरेंट्स हमेशा के लिए अलग हो गए थे। इसके बाद उनके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारियां आ गई थीं। एक्ट्रेस ने बचपन के कई दिल तोड़ देने वाले किस्से सुनाए हैं। एक वक्त था जब उनकी मां को राशन वाले ने राशन देने से इंकार कर दिया था, क्योंकि वो 3 महीने से पैसे नहीं दे पा रही थीं। तो उनकी जिंदगी में वो वक्त भी आया था, जब वो दाने-दाने के लिए मोहताज हो गई थीं।
कॉलेज फीस न भर पाने पर प्रिंसिपल ने निकाला
इसके अलावा 16 साल की उम्र में उन्हें एक और जिल्लत झेलनी पड़ी थी। उनके पिता ने पैसे भेजने बंद कर दिए थे, तो एक्ट्रेस अपने कॉलेज की फीस तक नहीं भर पा रही थीं। शाइनी दोशी ने बताया कि क्लास में एक दिन प्रिंसिपल ने आकर उनके दोस्तों के सामने कह दिया था कि ‘जब तक पैसे न हो, कॉलेज में कदम मत रखना।’ एक्ट्रेस को इतनी शर्मिंदगी महसूस हुई कि वो घर जाकर मां के साथ खूब रोईं। इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने अपने गहने बेचकर उनकी फीस भरी थी।
एक्ट्रेस ने मां को पिता से मार खाते हुए देखा
शाइनी दोशी ने इंटरव्यू के दौरान ये भी रिवील किया कि उनके पिता उनकी मां को मारते थे। एक्ट्रेस ने खुद अपनी मां को लातें और मुक्के खाते हुए देखा है। ऐसे में वो बेहद डर जाती थीं और खुद को रूम में लॉक कर लेती थीं। जब एक्ट्रेस मुंबई आईं तो उनके पिता ने कभी ये नहीं पूछा कि सिर पर छत है या नहीं? कहीं फुटपाथ पर तो नहीं सो रही? इसके बाद उनकी जिंदगी में एक वक्त वो भी आया, जब वो 2 साल तक अपने पिता से जरा भी टच में नहीं थीं। इसके बाद उनके पिता का निधन हो गया और जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्टर स्टेज पर बेहोश, तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
पिता की चिता को खुद दी अग्नि
शाइनी दोशी ने बताया कि उन्हें एक दिन फोन आया कि उनके पिता का अमरनाथ यात्रा के दौरान निधन हो गया है। तो एक्ट्रेस को लगा उनके पिता अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर मजाक कर रहे हैं, क्योंकि वो उनकी लाइफ में वापस आना चाहते हैं। हालांकि, जब फोन पर उस शख्स ने शाइनी को कहा कि सच में उनके पिता की मौत हो गई है और वो उनकी बात घर में किसी बड़े से करवाएं, तो एक्ट्रेस को इस पर यकीन हुआ। शाइनी ने बताया कि पहलगाम में जब उनके पिता दोस्तों के साथ घूमने गए थे, तो वो गिर गए और उनके सिर पर चोट आई और ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद वो जैसे-तैसे उनकी बॉडी को वापस लेकर आए और शाइनी दोशी ने ही अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया था और उनकी चिता को अग्नि दी थी क्योंकि उनके पिता हमेशा कहते थे कि ‘तू मेरी बेटी नहीं बेटा है।’
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
25 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines